फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसए फोन नहीं उठातीं, दफ्तर नहीं आतीं..सरकारी योजनाओं का वाट क्यों लगातीं

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जिला योजना की बैठक में विधायकों की ओर से बेसिक शिक्षा विभाग की तमाम शिकायतों के बाद प्रभारी मंत्री ने बीएसए तनुजा त्रिपाठी को भी बैठक में गैरहाजिर पाया तो भड़क गए। बीएसए की जगह आए क्यारा के बीईओ ने बताया कि वह छुट्टी पर हैं। प्रभारी मंत्री ने डीएम को यह जांच करने का निर्देश दिया कि बीएसए सरकारी काम से अवकाश पर गई हैं या किसी और वजह से अवकाश लिया है। बैठक में उठे बेसिक शिक्षा विभाग में शौचालयों के निर्माण और खेल सामग्री की खरीद में घपलों की शिकायत की जांच के लिए सीडीओ की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय समिति बनाने को कहा।
विज्ञापन

बैठक में जब शिक्षा विभाग की समीक्षा शुरू हुई तो बीएसए की जगह क्यारा के बीईओ राजीव श्रीवास्तव खड़े हो गए। इस पर मंत्री ने नाराजगी जताई तो विधायकों ने भी बीएसए पर मनमानी के आरोप जड़ने शुरू कर दिए। कहा, बीएसए तो फोन ही नहीं उठाती हैं। जिला पंचायत बोेर्ड की बैठक हो या कोई और महत्वपूर्ण सरकारी मीटिंग, वह गायब ही रहती हैं। विधायक केसर सिंह ने कहा कि स्कूलों में शौचालय नहीं बने और बजट भी खप गया है। ब्लॉक प्रमुख आदेश यादव ने कृषि विभाग में धान बीज घोटाले और स्कूलों में खेल सामग्री के आए बजट में घपले की शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें