बरेली। नवाबगंज चेयरमैन शहला ताहिर की हाईकोर्ट की सुनवाई संबंधित निर्देश से शासन को अवगत नहीं कराया जा रहा है। इसे लेकर शासन ने डीएम से इस मामले की रिपोर्ट मांगी है।
नवाबगंज के सफाई कर्मचारियों का कई माह का वेतन रोकने सहित कई वित्तीय गड़बड़ी के कई मामले सामने आने के बाद डीएम वीरेंद्र कुमार सिंह की संस्तुति पर चेयरमैन शहला ताहिर के वित्तीय अधिकार सीज हो गए थे। इसके विरोध में चेयरमैन हाईकोर्ट चली गई। शासन ने डीएम को चिट्ठी भेजकर यह आपत्ति जताई है कि 20 सितंबर को इस मामले की सुनवाई हुई थी और 23 सितंबर को फिर से इस मामले की सुनवाई है। जबकि जिला प्रशासन की तरफ से इस संबंध में कोर्ट से मिलने वाले निर्देश के बारे में शासन को अवगत नहीं कराया रहा है। डीएम ने बताया कि शासन को जल्द ही इससे अवगत करा दिया जाएगा।