फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम साहब! आप इजाजत दें तो हार्टमन ओवरब्रिज के पास अतिक्रमण हटा दें

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। हार्टमन ओवरब्रिज के पास किला बाईपास रोड पर पीडब्ल्यूडी ने अतिक्रमण हटाने की अनुमति डीएम से मांगी है। ओवरब्रिज के पास एक व्यक्ति ने पीडब्ल्यूडी की जमीन पर कब्जा कर लिया है। नोटिस जारी होने के बावजूद कब्जेदार ने अतिक्रमण नहीं हटाया है।
विज्ञापन

ओवरब्रिज के पास पीडब्ल्यूडी की जमीन पर बाउंड्री बनाकर एक भू माफिया ने अतिक्रमण कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि इसे चिह्नित करने के साथ उस पर लाल निशान भी लगा दिए गए हैं। पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड भवन के एक्सईएन बीएम शर्मा ने इस संबंध में डीएम वीरेंद्र कुमार सिंह को रिपोर्ट भेज दी है। भूमाफिया को अतिक्रमण हटाने के लिए कई बार नोटिस भी जारी हुआ है लेकिन सरकारी भूमि से कब्जा खाली नहीं किया। अतिक्रमण हटाने के लिए पहले 23 सितंबर को तिथि निर्धारित थी लेकिन कुछ वजह से समय सीमा बढ़ाने हुए नई तिथि 27 सितंबर तय की गई है। एक्सईएन ने डीएम से यह अनुरोध किया है कि निर्धारित तिथि पर मजिस्ट्रेट नामित करते हुए पर्याप्त संख्या में पीएसी व पुलिस बल उपलब्ध कराया जाए जिससे अतिक्रमण हटाने के दौरान शांति व्यवस्था को खतरा न पैदा हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें