फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धमकियों से परेशान साक्षी को अब दिल्ली पुलिस का सहारा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। अंतरजातीय विवाह के बाद लगातार सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहीं साक्षी ने बरेली पुलिस के कार्रवाई न करने पर अब दिल्ली पुलिस से शिकायत की है। निराशा जताते हुए कहा है कि बरेली पुलिस उनकी शिकायतों पर कार्रवाई नहीं करेगी। दंपती को शादी करने के बाद से लगातार सोशल साइट व फोन पर धमकियां मिल रही हैं।
विज्ञापन

साक्षी ने सोशल मीडिया पर जिक्र किया है कि वह कई बार बरेली पुलिस से धमकियां मिलने की शिकायत कर चुकी हैं। कई बार सीएम पोर्टल पर भी शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। असामाजिक तत्व लगातार उन्हें कॉल और अनर्गल मेसेज करके परेशान कर रहे हैं। इससे पहले एक शिकायत में तो बरेली के दो थानों की पुलिस ने अन्य थाना क्षेत्र का मामला बताकर पल्ला झाड़ लिया था। जिद्दी जाट नाम से इंस्टाग्राम पर अकाउंट चलाने वाले युवक ने साक्षी को मेसेज भेजकर 50 लाख में दंपती की सुपारी लेकर तीन महीने में उन्हें जान से मारने की बात कही है। परेशान होकर साक्षी ने अब दिल्ली पुलिस के ऑनलाइन पोर्टल पर कार्रवाई की उम्मीद जताते हुए शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें