फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश के साथ हजारों सपाई करेंगे रामपुर कूच

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खां के बचाव में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साथ सपाइयों की पूरी फौज 13 सितंबर को रामपुर कूच करने की तैयारी में है। अंदरूनी तौर पर प्रदेश भर के सपाइयों को इकट्ठा किए जाने की तैयारी है। अखिलेश यादव का कार्यक्रम तय होने के बाद दूसरे नेताओं के भी कार्यक्रम आने शुरू हो गए हैं। कुछ नेता लखनऊ या फिर रास्ते से अखिलेश यादव के काफिले में शामिल होंगे तो कई सीधे बरेली पहुंचेंगे और यहां से से उनके साथ रामपुर जाएंगे।
विज्ञापन

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का कार्यक्रम एक बार स्थगित होने के बाद दोबारा जारी हो चुका है। वह 13 सितंबर को सुबह साढ़े दस बजे लखनऊ से रवाना होकर दोपहर साढ़े तीन बजे वह फरीदपुर में पूर्व विधायक डॉ. सियाराम सागर के निधन पर उनके घर जाकर शोक संवेदना प्रकट करेंगे। वहां से अपराह्न चार बजे रवाना होकर शाम पांच बजे रामपुर पहुंचेंगे। अखिलेश यादव के सड़क मार्ग से आने के चलते बीच में पड़ने वाले जिले सीतापुर, शाहजहांपुर, हरदोई समेत तमाम जिलों के नेता उनके साथ ही आएंगे। इसके अलावा यहां से बरेली, पीलीभीत और बदायूं के नेता उनके साथ रामपुर जाएंगे। सपा नेता सूरज यादव ने बताया कि नेता विपक्ष राम गोविंद चौधरी भी राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ आ गए हैं, उनका कार्यक्रम भी यहां पहुंच चुका है। वहीं, 14 सितंबर को रामपुर में विभिन्न कार्यक्रमों के बाद अखिलेश यादव अपराह्न साढ़े चार बजे बरेली सर्किट हाउस पहुंचेंगे। यहां रात्रि विश्राम के बाद 15 सितंबर को लखनऊ रवाना होंगे।
पुलिस के लिए होगी बड़ी चुनौती
पिछले दिनों अखिलेश यादव का कार्यक्रम तय होने के बाद प्रशासनिक अमला अलर्ट हो गया था और उनके काफिले को अंदरखाने रोकने की तैयारी कर ली गई थी। मगर इस बार बताया जा रहा है कि अखिलेश यादव के साथ बड़ी तादात में सपा नेता होंगे, ऐसे में पुलिस को कहीं भी अखिलेश यादव के काफिले को रोकने की कोशिश भारी पड़ सकती है।
विज्ञापन

अखिलेश यादव के कार्यक्रम में आने वाली गाड़ियाें एवं लोगाें के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। बृहस्पतिवार को यह जानकारियां मिल जाएंगी, फिर जरूरत हुई तो रूट डायवर्जन भी किया जा सकता है।
विज्ञापन

- शैलेश कुमार पांडेय, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें