फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैकड़ों सपाई भी अखिलेश के साथ रामपुर कूच करने को तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहगंज पूर्वी से शुरू होगा स्वागत का सिलसिला, मिनी बाईपास से निकल जाएंगे रामपुर
विज्ञापन

बरेली। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के कार्यक्रम को लेकर सपाइयों ने भी कमर कस ली है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक उनके साथ बरेली से तमाम कार्यकर्ताओं की भी रामपुर रवाना होने की तैयारी है।
विज्ञापन

सपा के पूर्व मंत्री भगवत सरन गंगवार ने बताया कि सपा कार्यकर्ता अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष का जिले की सीमा पर ही स्वागत करेंगे। पूर्व जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव ने बताया कि रास्ते में जगह-जगह स्वागत कार्यक्रम के बीच राष्ट्रीय अध्यक्ष फरीदपुर में डॉ. सियाराम सागर के आवास पर पहुंचेंगे। उनके बरेली आने का कार्यक्रम नहीं है इसलिए बड़ा बाईपास पर रजऊ मोड़ पर उनका स्वागत किया जाएगा। इसके बाद स्थानीय स्तर से भी तमाम सपाई उनके साथ बड़ा बाईपास होकर रामपुर रवाना होंगे। इसकी सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें