फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी आता नहीं तो किसान सिंचाई के लिए रजबहा काटेंगे क्यों

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शाही के पास कुल्छा गांव में रजबहा को क्षति पहुंचाने के मामले में ग्रामीणों ने सिंचाई विभाग के कर्मचारियों की भूमिका पर सवाल खड़े किए हैं। उनका कहना है कि रजबहा में लंबे वक्त से पानी की सप्लाई नहीं है, बावजूद इसके सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने इस रजबहा को क्षति पहुंचाने के नाम पर कुछ ग्रामीणों को मुकदमे के नोटिस भिजवा दिए हैं। शिकायतकर्ता का कहना है कि जनसुनवाई में डीएम से भी शिकायत की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही।
विज्ञापन

जनवरी में सिंचाई विभाग के पास शिकायत पहुंची थी कि कुल्छा गांव के पास निकलने वाले रजबहा को कुछ किसानों ने सिंचाई करने के लिए क्षति पहुंचाई है। इसे लेकर सिंचाई विभाग की तरफ से 10-12 किसानों को मुकदमा नोटिस दिया गया है। गांव के ही शिकायतकर्ता अजय कुमार सिंह ने इस मामले पर आपत्ति उठाते हुए अधिकारियों को यह मामला पहुंचाया कि जब रजबहा में झाड़ियां उगी हैं तो वहां पानी कैसे आएगा। ऐसे में किसानों का सिंचाई के लिए रजबहा को काटने का भी कोई औचित्य नहीं है। शिकायत यह भी हुई है कि इस रजबहा पर कुछ बड़े लोगों का कब्जा है, लेकिन सिंचाई विभाग की तरफ से उन्हें कोई नोटिस नहीं दिया गया है। शिकायतकर्ता का कहना है कि इसकी शिकायत विभागीय अधिकारियों के साथ जन सुनवाई में डीएम से भी की गई, लेकिन इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

यह मामला क्या है, इसकी जानकारी नहीं है। जनसुनवाई में इसकी शिकायत हुई है तो इसकी जानकारी ली जाएगी। किसी के साथ ज्यादती नहीं होनी दी जाएगी।
-वीरेंद्र कुमार सिंह, डीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें