बरेली से राजनीति में कदम रखने वाले परिवहन मंत्री अशोक कटारिया बुधवार को बरेलीवासियों से मुलाकात करने आ रहे हैं। मंत्री बनने के बाद पहली बार बरेली आगमन पर भाजपा की ओर से कटारिया का स्वागत किया जाएगा।
दोपहर एक बजे फतेहगंज पश्चिमी के टोल पर भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता स्वागत करेंगे। वहां से मंत्री का काफिला परसाखेड़ा, किला पुल, चौपुला, पटेल चौक, चौकी चौराहा होते हुए सर्किट हाउस चौराहा होते हुए भाजपा पार्टी कार्यालय पहुंचेगा।
भाजपा की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार परिवहन मंत्री अशोक कटारिया दोपहर तीन बजे भाजपा पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। शाम साढ़े चार बजे सकिर्ट हाउस में पत्रकारों से वार्ता करेंगे।