फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरुण जेटली को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व वित्तमंत्री अरुण जेटली के निधन से पार्टी कार्यकर्ता स्तब्ध हैं। उन्होंने श्रद्धांजलि देते हुए कहा है कि अरुण जेटली के निधन से देश, समाज और पार्टी सभी को गहरा आघात पहुंचा है।
विज्ञापन

इस दौरान भारतीय लोकतंत्र रक्षक सेनानी समिति के प्रदेश महामंत्री वीरेंद्र कुमार अटल ने अरुण जेटली के निधन को दुखद बताया। उन्होंने शत-शत नमन करते हुए श्रद्धांजलि दी। भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष पुष्पेंदु शर्मा ने अरुण जेटली के निधन पर दुख जताते हुए कहा कि वह पार्टी के संकट मोचन और नीति निर्धारक थे।
इसी तरह भाजपा नेता डॉ. फरीदा सुल्ताना ने भी अरुण जेटली के निधन को अपूर्णीय क्षति बताया है। कहा, उन्होंने लंबे समय तक पार्टी की सेवा की और हर घड़ी में पार्टी के साथ रहे। उनकी सेवाओं को सदा याद किया जाएगा। इसके अलावा भाजपा नेता सुरेश राठौर, संजय सक्सेना, मुस्लिम मजलिस के जिलाध्यक्ष अतीक करम इदरीसी ने जेटली निधन पर दुख जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें