फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुटबाल लीग- फुटबाल हॉस्टल और जेसी स्पोर्टिंग का जलवा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही जिला फुटबाल लीग के 8वें दिन विजेता टीमों ने विरोधी टीम का खाता तक न खुलने दिया। फुटबाल हॉस्टल के खिलाड़ियों के आगे विरोधी पस्त नजर आए तो जेसी स्पोर्टिंग के खिलाड़ी भी विपक्षी पर हावी रहे। शनिवार को बरेली कॉलेज की चीफ प्रॉक्टर वंदना शर्मा मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहीं।
विज्ञापन

शनिवार को पहला मैच फुटबाल हॉस्टल और डीपीएस के बीच खेला गया। हाफ टाइम तक दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर रही, लेकिन कोई भी गोल नहीं कर सका। इसके बाद हॉस्टल के खिलाड़ियों ने कोच के साथ मिलकर रणनीति बदली। जिसका नतीजा रहा कि 48वें मिनट में यशराज के बेहतरीन पास पर सद्दाम ने गोल कर 1-0 से बढ़त दर्ज कराई। 68वें मिनट में अभिषेक सेन के पास पर अमित पाल ने गोल कर एक और अंक जोड़कर स्कोर 2-0 कर दिया। आखिर समय तक डीपीएस के खिलाड़ी एक भी गोल नहीं कर सके और हॉस्टल 2-0 से विजेता बन गया।
दूसरा मुकाबला जेसी स्पोर्टिंग और वीएमजी के बीच खेला गया। हाफ टाइम तक यहां भी सन्नाटा रहा। खिलाड़ी दांव आजमाते रहे, लेकिन गोल करने में कामयाबी नहीं मिली। इसके बाद वीएमजी के तीन खिलाड़ियों ने जेसी को छकाकर 1-0 से बढ़त दर्ज की। इसके बाद जेसी के कोच ने चाल बदली और इसका नतीजा रहा कि 54वें मिनट में अनमोल ने और 61वें मिनट में कैप्टन दीपक ने गोल कर स्कोर 2-1 पर ला दिया और जीत दर्ज की। मैच के दौरान मून रॉबिन्सन, नजीर सिद्दीकी, चंद्र कुमार, रोहित, सद्दाम, रजत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें