फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेम प्लेट हटी, पौध लगे

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। नहर विभाग में गोलमाल का अमर उजाला ने खुलासा किया तो पिछले करीब पौने दो वर्षों से अधिशासी अभियंता (नहर खंड) कार्यालय पर लगी पूर्व अधिकारी की नेम प्लेट मंगलवार को हटा दी गई। साथ ही कार्यालय में छिपाकर रखे पौधे भी रोप दिए गए।
विज्ञापन

बता दें कि प्रदेश व्यापी पौधरोपण अभियान में मिली जिम्मेदारी के तहत नहर और सिंचाई विभाग के अफसरों ने पौधरोपण कराने के बजाय पौधे कार्यालय में छिपाकर रख दिए थे। अमर उजाला ने मामले का खुलासा किया तो मंगलवार को इनमें से कुछ पौधे रोप दिए गए और बाकी वहां से हटा दिए गए। वहीं, करीब पौने दो वर्ष से लगी नहर खंड के पुराने एक्सईएन देवेंद्र चौधरी की नेम प्लेट भी मंगलवार को हटा दी गई। लेकिन एक दिन पूर्व पुलिस पहुंचने के चलते एक्सईएन सुरेंद्र यादव मंगलवार कोे भी नदारद रहे। यहां पुरानी प्लेट होने से कार्यालय आने वाले लोग भ्रमित हो रहे थे। ‘अमर उजाला’ ने इसका भी खुलासा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें