बरेली। भाजपा किसान मोर्चा की बैठक में मोर्चा के प्रदेश महामंत्री रमेश पांडे ने पदाधिकारियों को सदस्यता अभियान का लक्ष्य सौंपा। उन्होंने कहा कि अब यह अभियान ऑनलाइन, कैंप लगाकर और व्यक्तिगत रूप से चलाया जाएगा।
संजयनगर स्थित बरातघर में आयोजित कार्यक्रम में मोर्चा के प्रदेश महामंत्री रमेश पांडे ने कहा कि पिछले सदस्यता अभियान में हमारे 1.80 करोड़ सदस्य थे। इस बार का लक्ष्य 1.20 करोड़ है। हर बूथ पर पदाधिकारियों को 50 सदस्य बनाने होंगे। उन्होंने कहा कि यह लक्ष्य हमें जीत की ओर ले जाता है। बृज क्षेत्र के महामंत्री पंकज गंगवार ने किसान मोर्चा के सभी पदाधिकारियों को पूरे मनोयोग से इसमें जुट जाने को कहा। इस दौरान योगेश पटेल, गंगवार, सुरेंद्र चौहान, वीरेंद्र गंगवार, आदेश सैनी, विशाल श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।