बरेली। प्रेमनगर क्षेत्र में कुदेशिया फाटक पर वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस से बचने के लिए एक बाइक सवार तेज रफ्तार में वहां से निकलने की कोशिश करने लगा। इसी बीच बाइक सवार ने वहां से गुजर रहे एक युवक को टक्कर मार दी और उल्टा बाइक छोड़कर दोबारा नुकसान करने का आरोप लगाते हुए उसे पीट दिया। वहां चेकिंग कर रहे पुलिसकर्मी इकट्ठा हुए तो खुद को पीड़ित बताते हुए तमाशा करने लगा और फोन करके करीब 15-20 साथियों को बुला लिया। टक्कर लगने घायल होने वाले निपेंद्र यादव ने अपने शाहजहांपुर में तैनात पिता दरोगा देवेंद्र यादव को फोन करने घटना की जानकारी। देवेंद्र आजकल शहर में ही हैं, जोकि सूचना पर तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों को पास के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। दरोगा ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कही।