फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीवी ले गए बड़े भाई से जान का खतरा

Wed, 11 Feb 2015 01:03 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
वीरेश ने बताया कि वह चंडीगढ़ में नौकरी करता था। उनकी पत्नी यहां बडे़ भाई के पास रहती थी। इस दौरान बड़े भाई और उसकी पत्नी के संबंध हो गए। वह उसे लेकर भाग गए हैं। दोनों ने उसकी भैंस तीस हजार रुपये में बेच दी है। वह उसकी हत्या करने के बाद उसकी जमीन भी हड़पना चाहते हैं। इसलिए बड़े भाई ने उसकी पत्नी की और से दहेज का मुकदमा लिखा दिया है। दोनों धमकी दे रहे हैं कि वह घर आया तो उसे जान से मार डालेंगे। डीआईजी ने इंस्पेक्टर उझानी को फोन कराकर वीरेश के खिलाफ लिखे गए मुकदमे को समाप्त कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उसे भरोसा दिलाया है कि उसकी पूरी हिफाजत की जाएगी।
विज्ञापन

बुआ वैश्यावृत्ति कराना चाहती है
बरेली। कोतवाली इलाके में मठ की चौकी की रहने वाली मां-बेटी डीआईजी से मिलीं। लड़की का कहना था कि वह एमए की छात्रा है। घर में बच्चों को ट्यूशन पढ़ाकर परिवार को चलाती है। उसके पिता आए दिन उसे और उसकी मम्मी को परेशान करते रहते हैं। उसकी बुआ की आम शोहरत अच्छी नहीं है। वह उसे भी नक टिया ले जाकर वैश्यवृत्ति कराना चाहती हैं। मना करने पर वह उसे परेशान करती रहती हैं। डीआईजी ने इंस्पेक्टर कोतवाली को मामले में जांच कराकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें