एसएसपी ने ली पुलिसकर्मियों की परीक्षा
- फोटो : अमर उजाला
बरेली में कई पुलिसकर्मियों को अपने पास मौजूद असलहों की सही जानकारी ही नहीं है। एसएसपी ने शनिवार को सीबीगंज व भोजीपुरा थानों का वार्षिक निरीक्षण किया तो कई सिपाही टेस्ट में फेल हो गए। एसएसपी ने इन पुलिसकर्मियों को लाइनहाजिर कर दिया। शानदार प्रदर्शन करने वाले सिपाही सम्मानित किए गए।
एसएसपी अनुराग आर्य ने सीबीगंज थाने का मुआयना कर दरोगा-सिपाहियों का असलहा संचालन का टेस्ट लिया। सिपाही अमित कुमार तय समय में असलहे को खोलकर बंद नहीं कर पाया तो उसे लाइनहाजिर कर दिया। मात्र 29 सेकेंड में इंसास राइफल को खोलकर बंद करने पर सिपाही अरविंद कुमार को 2500 रुपये का नगद पुरस्कार कप्तान ने दिया।
UP News: इंस्टाग्राम पर लाइव थी मॉडल, तभी कर बैठी यह 'गलती', फंस गई मुश्किल में
हेड कांस्टेबल रूपेंद्र कुमार को जनसुनवाई में बेहतर कार्य करने, इंसास राइफल पर कांस्टेबल इमरान खान व महिपाल द्वारा एके 47 राइफल के बारे में पूरी जानकारी देने पर पुरस्कृत करने की घोषणा की। एसएसपी ने इंस्पेक्टर सुरेश चंद्र गौतम से पूछा कि मैस में खाना बनता है तो आपने मैस में खाना कब खाया। बताया कि बीस दिन पहले खाया था तो एसएसपी ने कहा कि आप भी मैस में कभी कभार खाना खाया कीजिए।