शराबी पति ने पत्नी को दिया तीन तलाक
सिरौली कस्बा सिरौली के मोहल्ले प्यास की निवासी मुनाजरीन ने थाना सिरौली में अपने पति के खिलाफ तीन तलाक देने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला का आरोप है कि पति एवं उसके ससुराल वाले दहेज को लेकर आए दिन प्रताड़ित करते हैं। पति शाहबाज शराबी है। शराब के नशे में उसने तीन तलाक दे दिया। महिला ने बताया कि उनकी दो साल की बच्ची है। उसके भरण पोषण की व्यवस्था भी नहीं कर पा रही हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।