फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly: किसान की मौत प्रकरण में गिरफ्तारी के डर से नामजद पुलिसकर्मी फरार, एसपी देहात करेंगे विभागीय जांच

Sun, 12 Nov 2023 12:02 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

आलमपुर गांव निवासी किसान संतोष शर्मा की पुलिस की पिटाई से मौत हो गई थी। पुलिस गांव में जुआ पकड़ने गई थी और खेत से लौटते संतोष पर जुआरियों के नाम बताने का दबाव बनाया था। नाम नहीं बताने पर उन्हें बेरहमी से पीटा गया था। इस मामले में 10 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। सात पुलिसकर्मी निलंबित हो चुके हैं। ये सातों रिपोर्ट में नामजद हैं। 
विज्ञापन
बरेली में किसान की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के भमोरा थाना क्षेत्र में पुलिस की पिटाई किसान की मौत के मामले में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद नामजद व निलंबित पुलिसकर्मी फरार हो गए हैं। एसपी देहात को उनकी विभागीय जांच सौंपी गई है। मामले की विवेचना एसएसपी दूसरे थाने से कराएंगे।

विज्ञापन


गांव आलमपुर में किसान संतोष शर्मा की पुलिस की पिटाई से मौत के मामले में दो दरोगा समेत सात पुलिसकर्मी निलंबित कर दिए गए थे। साथ ही एंबुलेंस चालक समेत कुल 10 लोगों के खिलाफ शुक्रवार को रिपोर्ट दर्ज की गई थी। आरोपी पुलिसकर्मी तभी से लापता हो गए हैं। बताया जा रहा है कि वह कानूनी जानकारों के संपर्क में रहकर बचने का जुगाड़ तलाश रहे हैं। 

ये भी पढ़ें- जुआरी समझ किसान को पीटकर मार डाला: फड़ लूटकर दिवाली मनाना चाहती थी पुलिस, जुआरियों से महीना वसूलती थी 'खाकी'
विज्ञापन


एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने बताया कि पुलिसकर्मियों की विभागीय जांच एसपी देहात मुकेश चंद्र मिश्रा को दी गई है। भमोरा में दर्ज मुकदमे की विवेचना किसी दूसरे थाने से कराई जाएगी। थाना तय करने की जिम्मेदारी एसपी क्राइम मुकेश प्रताप सिंह को दी गई है।

सिर में चोट से मौत, शरीर पर मिले नौ निशान
पैनल से संतोष शर्मा के शव का पोस्टमार्टम कराया गया, जिसकी वीडियोग्राफी भी की गई। सूत्रों के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर पर चोट से मौत होने की पुष्टि हुई। साथ ही शरीर पर चोट के नौ निशान मिले हैं।
विज्ञापन

36 घंटे में गिरफ्तारी नहीं तो धरना देंगे: अमिताभ ठाकुर
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने कहा है कि थाना भमोरा के आलमपुर निवासी संतोष शर्मा को पुलिसवालों ने पीटकर मारा डाला। इस मामले में बरेली के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने 36 घंटे में दोषी पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी की बात कही थी। 

यदि 36 घंटों में आरोपी पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी नहीं होती है तो आजाद अधिकार सेना बरेली में कलक्ट्रेट के सामने अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करेगी, इसके लिए स्थानीय पुलिस प्रशासन जिम्मेदार होगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें