फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने आठ माह बाद लिखी कातिलाना हमले की रिपोर्ट

विज्ञापन
demo photo - फोटो : demo pic
विज्ञापन

18 जनवरी से एम्स में मौत से जंग लड़ रहा जख्मी युवक
विज्ञापन

आठ जनवरी को बारादरी के सहसवानी टोला में हुई थी घटना

बरेली। बारादरी इलाके में दबंगों ने एक घर में घुसकर युवक पर कातिलाना हमला किया। गर्दन पर हुए वार से गंभीर रूप से जख्मी हुआ युवक आठ माह से दिल्ली स्थित एम्स में मौत से जंग लड़ रहा है। लेकिन पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज करने में ही आठ महीने लगा दिए। युवक की मां की तहरीर पर पुलिस ने मंगलवार को चार लोगों के खिलाफ मारपीट करने व जानलेवा हमला करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

सहसवानी टोला निवासी सावित्री देवी के मुताबिक आठ जनवरी की रात करीब दस बजे पड़ोसी आकाश के रिश्तेदार भूपेंद्र, अजय, अशोक, देवकी नंदन और अरविंद उनके घर में घुस आए और उनके बेटे अमित को डंडों और घूसों से पीटने लगे। आरोप है कि इन लोगों ने अमित की गर्दन तोड़कर हत्या करने की कोशिश की। उसकी गर्दन पर वार किए। शोर मचने पर पड़ोस के केशव और किरन आ गए। जिनको देखकर हमलावर भाग गए। इसके बाद परिजनों ने अमित को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। डाक्टरों ने उसका कुछ दिन तक इलाज किया। बाद में हालत गंभीर देखते हुए उसे एम्स रेफर कर दिया। सावित्री देवी का कहना है कि आरोपी उनके रिश्तेदार भी है। वह थाने रिपोर्ट कराने के लिए पहुंची तो रिश्तेदार वहां आ गए और इलाज के लिए रुपये देने का आश्वासन दिया। पुलिस भी समझौते के नाम पर खामोश हो गई। 18 जनवरी को उन्होंने अमित को एम्स में भर्ती करा दिया। सावित्री का आरोप है कि इलाज में अभी तक तीन लाख रुपये खर्च हो चुके हैं। उनके बेटे की तबियत में कोई सुधार भी नहीं है। लेकिन आरोपियों ने न तो कोई इलाज में मदद की और न ही उसका हालचाल लेने आए। सावित्री देवी ने चारों के खिलाफ थाना बारादरी में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें