मीरगंज में अमशुल गिरोह का सरगना
मीरगंज के गांव असदनगर निवासी अमशुल गिरोह के साथ चोरी करता है। अमशुल के गिरोह में उसका भाई शमशुल और उसके गांव के इंतजार, गुड्डू, हसन, इकबाल, अल्ताफ, महताब, सलमान, सुरेंद्र और बिशारतगंज के ग्राम रूटिया निवासी मंसूर शामिल हैं। मीरगंज थाने में मामला दर्ज कर निगरानी की जा रही है।
चोरों-लुटेरों का सरगना भी फंसा
सीबीगंज के मथुरापुर निवासी सचिन सैनी चोरी और लूट करता है। सचिन के गैंग में कैंट उमरसिया निवासी सुनील, इज्जतनगर छोटी विहार का राहुल, कांकरटोला का अभिषेक चौधरी शामिल हैं। भुता थाने में गैंग पंजीकृत किया गया है। शाहजहांपुर के कटरा का आरिफ उर्फ शावेज पशु तस्कर है।
कैंट थाने में पंजीकृत उसके गैंग में कटरा का ही रहबर उर्फ अनस भी शामिल है। क्योलड़िया के परतीतपुर निवासी अर्जुन यादव हत्या करता रहा है। गिरोह में उसके ही गांव के विजय, रूपेंद्र यादव, पंकज यादव सक्रिय हैं। क्योलड़िया थाने में गैंग पंजीकृत किया गया है।