फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: महिला अपराध पीड़िताओं की घर जाकर मदद करेगी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। महिला अपराध पीड़िताओं के घर जाकर पुलिस उनकी मदद करेगी। रविवार को एडीजी रमित शर्मा ने बरेली और मुरादाबाद रेज के पुलिस अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में ये निर्देश दिए। उन्होंने सभी थानों में महिला बीटों को सशक्त करने, महिला अपराध से संबंधित हॉटस्पॉट इलाकों में नियमित गश्त करने के लिए कहा।
विज्ञापन

एडीजी ने महिला बीट अधिकारियों से कहा कि वे महिला और बाल अपराध से जुड़ी गतिविधियों की निगरानी करें। महिला बीट अधिकारी महिलाओं को अपराधों के प्रति जागरूक करें।
पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे समन और वारंट तामील कराने की कार्रवाई सुनिश्चित कर इसकी रिपोर्ट 24 जनवरी तक जोन मुख्यालय को भेज दें। महिला बीट अधिकारी अपने क्षेत्र में महिलाओं को वूमेन हेल्पलाइन नंबरों के बारे में बताएं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें