फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सुबह-शाम सता रही सर्द हवा, दोपहर में गुनगुना अहसास करा रही धूप

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बीते सप्ताह कड़ाके की ठंड का अहसास कराने के बाद अब पश्चिमी विक्षोभ थम गया है। सुबह-शाम सर्द हवा सता रही है, लेकिन दोपहर में धूप गुनगुना अहसास करा रही है। मौसम विभाग ने आगे भी चार दिनों तक मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान जारी किया है। सुबह-शाम हल्का कोहरा होगा, लेकिन धूप निकलेगी। हल्के बादल मंडराने का भी अनुमान है।
विज्ञापन

रविवार सुबह दस बजे हवा चलने से कोहरा छंटा और धूप निकली। शाम चार बजे तक धूप हावी रही। सुविधानुसार घर की छत पर और पार्कों में पहुंचकर लोगों ने गुनगुनी धूप का आनंद लिया। बीते दिनों के सापेक्ष सड़कों पर वाहनों की तादाद ज्यादा रही। बाजार में भी खरीदारी के लिए ग्राहक पहुंचे। दिन का पारा तीन डिग्री चढ़कर 21.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। न्यूनतम तापमान तीन डिग्री लुढ़ककर 7.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
शाम को फिर सर्द हवा के प्रकोप से ठिठुरन और गलन बढ़ गई। मौसम विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक चार दिन तक विक्षोभ की सक्रियता कम रहेगी। लिहाजा, धूप निकलेगी, पर सर्द हवा जारी रहेगी। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

-
मौसम इनपुट
21.7
7.3
धूप निकलेगी। सुबह-शाम सर्द हवा चलेगी, कोहरा छाएगा।
सूर्योदय 7:05
सूर्यास्त 5:42
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें