फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दोबारा चोरी की बिजली जलाई तो पुलिस ने उखाड़ा तंबू

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बदायूं के बगरैन गोदाम में अनाज की गड़बड़ी के मुद्दे पर चौकी चौराहा स्थित गांधी प्रतिमा के समक्ष दो माह से जारी किसान सत्याग्रह को प्रशासन ने खत्म करा दिया। मुकदमा दर्ज होने के बाद भी चोरी से लाइट जोड़ने पर पार्क में लगे तंबू उखाड़कर दो नेताओं को गिरफ्तार कर लिया गया। एक नेता ने जेल जाने की जिद पकड़ ली तो दूसरे को मुचलके पर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन




कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार देर रात सत्याग्रह के संयोजक डॉ. हरीश गंगवार और भाकियू अराजनैतिक के जिलाध्यक्ष विपिन पटेल को हिरासत में ले लिया। दोनों ने बताया कि रातभर कोतवाली में बैठाने के बाद सुबह दोनों का मेडिकल परीक्षण कराया और सिटी मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया गया। यहां हरीश गंगवार ने जमानत कराने से मना करते हुए कहा कि दोषियों पर कार्रवाई होने तक उनका सत्याग्रह जेल के अंदर भी जारी रहेगा।

शुक्रवार रात आठ बजे तक हरीश नहीं माने तो उनका शांतिभंग के आरोप में चालान कर जेल भेज दिया गया। विपिन पटेल ने मुचलका भरकर अपनी जमानत ले ली। कोतवाल सुरेश चंद्र गौतम ने बताया कि धरना दे रहे लोगों पर बिजली निगम ने बिजली चोरी की रिपोर्ट कराई थी। बृहस्पतिवार रात दोबारा इन लोगों ने कटिया डाल ली। तब प्रशासन के साथ इन्हें हटाया गया। किसानों ने खुद ही तंबू उखाड़ा है और घर ले गए हैं। संवाद
विज्ञापन


कांग्रेसियों ने जताई नाराजगी



महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दिनेश दद्दा एडवोकेट ने कहा कि कांग्रेस सत्याग्रही किसानों के साथ है। यह कार्रवाई दुर्भाग्यपूर्ण है। 17 जनवरी से लगातार सत्याग्रह कर रहे लोगों में पंडित राज शर्मा, उल्फत सिंह कठेरिया, जगदीश सरन, सुरेश दिवाकर, सरताज हुसैन नूरी, हरवीर सिंह बौबी शामिल रहे। इन लोगों ने कहा कि शनिवार से वह लोग सत्याग्रह स्थल पर बैठेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें