फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैफिक पुलिस को बिना बताए किए थे डेढ़ लाख चालान, अब नहीं होंगे जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पुलिस को जानकारी दिए बिना ही ट्रैफिक लाइट लगाने वाली कंपनी ने यातायात नियमों के उल्लंघन में डेढ़ लाख वाहनों के चालान कर उनका डाटा सर्वर पर सुरक्षित कर लिया था। अमर उजाला की खबर का संज्ञान लेकर एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने स्मार्ट सिटी के सीईओ एवं नगर आयुक्त अभिषेक आनंद से बात करके साफ कर दिया है कि ट्रैफिक पुलिस ये चालान जारी नहीं करेगी। सर्वर पर सुरक्षित हुए डाटा का समाधान नगर निगम को खुद ही निकालना होगा।
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी की ओर से शहर में 166 करोड़ की लागत से आई ट्रिपल सी (इंटिग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर) प्रोजेक्ट शुरू किया गया है। इसके तहत शहर की यातायात और निगरानी व्यवस्था संचालित की जा रही है। यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर ऑटोमेटिक चालान की भी व्यवस्था की गई है। मगर इस प्रोजेक्ट को लगाने वाली कंपनी ने चार अप्रैल से अचानक यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों का डाटा कलेक्ट करना शुरू कर दिया। चार दिन में डेढ़ लाख वाहन इसमें फंस गए। बस ट्रैफिक पुलिस के जरिये चालान जारी होने की प्रक्रिया बाकी रह गई। चालान जारी होते ही प्रति चालान न्यूनतम एक हजार रुपये की दर से 15 करोड़ रुपये वाहन चालकों से वसूले जाते। बिना किसी सूचना चालान प्रक्रिया शुरू करने का यह मामला अमर उजाला ने शनिवार के अंक में प्रमुखता से छापा तो पुलिस और स्मार्ट सिटी के अफसर हरकत में आ गए।
अब सप्ताह भर पहले सूचना देकर शुरू करेंगे कार्रवाई
पूरे मामले का संज्ञान लेते हुए एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने जानकारी कराई तो सामने आया कि चालान जारी करने के लिए ट्रैफिक पुलिस को अब तक लॉगिन आईडी-पासवर्ड ही नहीं दिया गया है। यह पूरा डाटा ट्रैफिक लाइट लगाने वाली कंपनी ने खुद ही सर्वर पर सुरक्षित कर दिया है। इस पर उन्होंने स्मार्ट सिटी के सीईओ एवं नगर आयुक्त अभिषेक आनंद से बात करके यह चालान जारी कराने से इनकार कर दिया। नगर आयुक्त ने भी इस पर सहमति जताई और तय हुआ कि अब कम से एक सप्ताह पूर्व इसकी सूचना जारी होगी और उसके बाद चालान की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। सर्वर पर सुरक्षित किए गए डाटा का समाधान स्मार्ट सिटी को निकालना होगा।
विज्ञापन

अंधेरे में नहीं दिखती स्टॉप लाइन, जेब्रा क्रॉसिंग भी नदारद
ट्रैफिक नियमों का पालन करने वाले अनजाने में उल्लंघन कर बैठे
बरेली। ट्रैफिक लाइट के कैमरों द्वारा यातायात नियमों के उल्लंघन पर चालान की खबर प्रकाशित होने के बाद शनिवार को शहर में कुछ लोगों ने यातायात नियमों का पालन करने की कोशिश की। मगर अधूरी व्यवस्थाओं ने उन्हें इनके उल्लंघन पर मजबूर कर दिया। शाम के समय सेटेलाइट पर रेड लाइट होने के बाद कुछ लोगों ने वाहन रोके लेकिन सड़क पर पड़ी पतली स्टॉप लाइन उन्हें नहीं दिखी और वाहन उससे आगे पहुंच गए। यहां पर जेब्रा क्रॉसिंग भी बनी नजर नहीं आई।
पहले ट्रायल, फिर शुरू होगी कार्रवाई
एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि नगर आयुक्त से बात हो गई। ट्रैफिक पुलिस की लॉगिन-आईडी आने के बाद चालान की प्रक्रिया को शुरू कराया जाएगा। उससे पहले शहर में लोगों को सूचना दी जाएगी। फिर कुछ चौराहों पर ट्रायल कराने के बाद इस व्यवस्था को शुरू किया जाएगा। उससे पहले जेब्रा क्रॉसिंग समेत अन्य व्यवस्थाओं को भी नगर निगम दुरुस्त कराएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें