फोर्स की निगरानी में शहर, गश्त जारी
बवाल के हफ्ते भर बाद भी शहर में पुलिस, पीएसी और आरआरएफ के आठ हजार से ज्यादा जवान तैनात हैं। सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म की निगरानी पुलिस की सोशल मीडिया सेल द्वारा की जा रही है। संवेदनशील और मिश्रित आबादी वाले इलाकों में फोर्स की पैदल गश्त जारी है। एसएसपी ने पुलिस अफसरों से कहा है कि जिले में लागू निषेधाज्ञा का कड़ाई से पालन कराया जाए। थानाध्यक्ष और क्षेत्राधिकारी अपने क्षेत्र के संभ्रांत लोगों से बात कर कानून-व्यवस्था की स्थिति को नियंत्रण में रखें।
यह भी पढ़ें- UP: रसूख पर बने अवैध बरातघर को छह घंटे तक रौंदते रहे चार बुलडोजर, सरियों का जाल बना सिरदर्द; इस तरह चली कार्रवाई
गोपनीय हेल्पलाइन नंबर पर 15 लोगों ने दीं सूचनाएं और साक्ष्य
बवाल के संबंध में अब शहर के लोग भी एसएसपी के गोपनीय हेल्पलाइन नंबर पर सूचनाएं और साक्ष्य साझा कर रहे हैं। हेल्पलाइन नंबर पर शनिवार तक 15 लोग बवाल और उसके पहले की बैठकों से संबंधित फोटो, वीडियो और सूचनाएं साझा कर चुके हैं। छह लोगों ने डाक के माध्यम से और एक व्यक्ति ने व्यक्तिगत रूप से पेश होकर बवाल से संबंधित अहम सूचना साझा की है। एसएसपी ने बताया कि आमजन द्वारा उपलब्ध कराए गए इनपुट पुलिस की जांच में मददगार साबित होंगे।