अमर उजाला ने इस सिलसिले में खबर प्रकाशित की तो सीओ टू आशीष प्रताप सिंह ने मैनपुरी के भोट इलाके जाने को टीम गठित कर दी, जहां जीशान और छोटे साथ काम करते थे।
बरेली के सीबीगंज थाना क्षेत्र के दोहरे हत्याकांड मामले में पूरे सच से पर्दा हटाने की तैयारी है। पुलिस ने एक ही हत्या का मामला दर्ज कर केस निपटाने की कोशिश की है तो सीओ टू ने मैनपुरी जाने को टीम गठित कर दी है। नामजदों के अलावा कई और लोग रडार पर हैं।
विज्ञापन
सीबीगंज पुलिस ने दोहरे हत्याकांड में केवल जीशान की हत्या का मामला दर्ज किया है। जीशान के दोस्त छोटे की बेटी ने यह राज खोला था कि उसकी मां ने अपने प्रेमी रहमान के साथ मिलकर जीशान व उसके पिता छोटे की हत्या कर दी। हालांकि सीबीगंज पुलिस ने छोटे की मौत को बीमारी बताकर जांच से बाहर कर दिया है।
बीमारी व इलाज के मांगे कागजात
अमर उजाला ने इस सिलसिले में खबर प्रकाशित की तो सीओ टू आशीष प्रताप सिंह ने मैनपुरी के भोट इलाके जाने को टीम गठित कर दी, जहां जीशान और छोटे साथ काम करते थे। सीओ ने परिवार से छोटे की बीमारी व इलाज के कागजात भी मांगे हैं ताकि यह दावा साबित हो सके कि उसकी मौत बीमारी से ही हुई।
इलाज का रिकॉर्ड न दे पाने की स्थिति में कब्र से शव निकालने को डीएम की अनुमति मांगी जाएगी। हालांकि तीन महीने पुराने शव से हत्या का साक्ष्य पता चलने की संभावना कम है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का घेरा मजबूत हो सकेगा। हत्याकांड में नामजदों के अलावा कुछ और लोग भी पुलिस की नजर में हैं। सर्विलांस से इनका डाटा निकालकर गिरफ्तारी की तैयारी है।