फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: अपहरण के आरोपी के दाएं पैर पर पुलिस ने लगाया निशाना

Thu, 14 May 2026 01:00 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। इज्जतनगर पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान अपहरण के आरोपी नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव रिछौला निवासी विमल के दाएं पैर पर निशाना लगाया। घायल अवस्था में उसे गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान कांस्टेबल नीशू तिवारी भी घायल हो गया। विमल के कब्जे से अवैध हथियार और चोरी की बाइक बरामद हुई है।
विज्ञापन

सीओ आशुतोष शिवम ने बताया कि मंगलवार रात पीलीभीत रोड स्थित कलापुर पुलिया पर संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान बाइक सवार दो संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया तो आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दाहिने पैर में गोली लगने से विमल घायल हो गया, जबकि उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। घायल आरोपी और कांस्टेबल नीशू तिवारी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
उन्होंंने बताया कि विमल इज्जतनगर थाने में दर्ज अपहरण और फिरौती के मामले में आरोपी है। पूछताछ में विमल ने बताया कि उसने नौ मई को अपने साथियों उमाशंकर, आकाश और हरनेश के साथ मिलकर फन सिटी के आगे से एक युवक का अपहरण किया था। उसका साथी उमाशंकर पहले ही गिरफ्तार हो चुका है।
विज्ञापन

बदायूं के सिविल लाइंस से चुराई थी बाइक
सीओ ने बताया कि विमल के पास से 315 बोर का तमंचा, एक कारतूस और तीन खोखे बरामद हुए हैं। उसके पास से जो बाइक मिली है, वह चोरी की है। बदायूं के सिविल लाइंस थाने में बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज है। पुलिस मुठभेड़ और बरामदगी के संबंध में इज्जतनगर थाने में आर्म्स एक्ट सहित अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। उसके दूसरे साथी की तलाश जारी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें