फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: नेपाली सिम से चल रहा था आईपीएल सट्टा, बदायूं विधायक के बेटे का करीबी गिरफ्तार

Thu, 14 May 2026 12:59 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। फरीदपुर पुलिस ने आईपीएल मैचों के दौरान संचालित हो रहे एक बड़े ऑनलाइन सट्टेबाजी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। यह सट्टा नेपाली सिम से चल रहा था। पुलिस ने आरोपी ओमेंद्र को गिरफ्तार किया है, जो रोजाना करीब पचास हजार रुपये तक का सट्टा संचालित करता था। पुलिस के अनुसार इस नेटवर्क के जरिए करोड़ों रुपये का लेन-देन हवाला के माध्यम से किया जा रहा था और गिरफ्तार आरोपी बदायूं के एक विधायक के बेटे का करीबी बताया जा रहा है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक दक्षिणी अंशिका वर्मा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी ओमेंद्र बीएससी पास है। उसने कोरोना काल में नौकरी छूटने के बाद ऑनलाइन सट्टेबाजी का कारोबार शुरू किया था। शुरुआती दौर में छोटे स्तर पर शुरू हुआ यह कारोबार धीरे-धीरे बड़ा होता चला गया। आरोपी सट्टेबाजी के संचालन के लिए नेपाल के मोबाइल सिम कार्ड का इस्तेमाल करता था। उसके बैंक खातों में प्रतिदिन सौ से अधिक ऑनलाइन लेन-देन की जानकारी मिली है। पुलिस को हवाला नेटवर्क के जरिए करोड़ों रुपये के लेन-देन के संकेत भी मिले हैं। प्रारंभिक जांच में ओमेंद्र की 15 से अधिक शराब की दुकानों और तीन पेट्रोल पंपों में हिस्सेदारी सामने आई है। पुलिस इनमें निवेश के स्रोत की जांच कर रही है कि कहीं सट्टेबाजी का पैसा तो इसमें नहीं लगाया गया। वह अपने पिता के साथ प्रॉपर्टी का काम करता है और आईपीएल सट्टेबाजी के जरिए मोटी कमाई करने की बात स्वीकार की है। ओमेंद्र के खिलाफ पहले भी थाना प्रेमनगर में सट्टेबाजी और मारपीट से जुड़े प्राथमिकी दर्ज हैं।


गिरफ्तारी और बरामदगी
मंगलवार रात को फरीदपुर पुलिस गश्त पर थी, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि रोडवेज बस स्टैंड फरीदपुर के पास ऑनलाइन सट्टा खेला जा रहा है। पुलिस टीम ने दबिश दी, जिसमें तीन आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस ने ओमेंद्र को मोबाइल और कागजात समेटते हुए पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके पास से दस हजार रुपये नकद, एक आईफोन, एक नेपाली सिम कार्ड, एक आईफोन, छह एटीएम कार्ड, पांच बैंक पासबुक, तीन बैंक चेकबुक, दो आधार कार्ड और दो पैन कार्ड बरामद हुए। जांच के दौरान सामने आया है कि ओमेंद्र ने शराब की दुकानों और पेट्रोल पंपों में भी निवेश कर रखा है। उसके पास 20 दुकानों का एक मार्केट भी है। इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बताया कि आरोपी के ताल्लुक कई बड़े लोगों से हैं। उनके पास आरोपी को बचाने के लिए कई कॉल भी आईं।ओमेंद्र समेत फरार आरोपियों के खिलाफ थाना फरीदपुर में सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है और फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें