फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन शक्ति: बरेली में छात्राओं की सुरक्षा पर पुलिस की पहल, कस्तूरबा में लगाई शिकायत पेटिका

Tue, 09 Dec 2025 04:22 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में महिला शक्ति केंद्र टीम ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में मंगलवार को शिकायत पेटिका स्थापित की। इससे छात्राएं अपनी समस्याओं को बिना किसी भय के गोपनीय तरीके से दर्ज करा सकेंगी। 
विज्ञापन
पुलिस ने स्कूल में लगाई शिकायत पेटिका - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में महिला शक्ति केंद्र ने बालिकाओं की सुरक्षा के लिए उठाया अहम कदम उठाया है। बालिकाओं की सुरक्षा और उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान को ध्यान में रखते हुए थाना सुभाषनगर की महिला शक्ति केंद्र टीम ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में मंगलवार को शिकायत पेटिका स्थापित की। इससे छात्राएं अपनी समस्याओं को बिना किसी भय क़े गोपनीय तरीके से दर्ज करा सकेंगी। 

विज्ञापन


शक्ति केंद्र की प्रभारी और टीम विद्यालय पहुंची। टीम ने पहले छात्राओं को वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिए गए सुरक्षा निर्देशों के बारे में जानकारी दी और उन्हें भरोसा दिलाया कि शिकायत पेटिका में डाली गई शिकायत को गोपनीय रखा जाएगा, उस पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी। पुलिस समय समय पर इस शिकायत पेटी को चेक करेगी और जरूरत के मुताबिक काम करेगी। विद्यालय स्टाफ और छात्राओं के साथ बातचीत में टीम ने महिला सुरक्षा से जुड़ी सरकारी योजनाओं, हेल्पलाइन नंबरों और एहतियात क़े उपायों की जानकारी दी। स्कूल प्रशासन ने भी इस पहल की सराहना की और इसे बालिकाओं के हित में महत्वपूर्ण कदम बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें