फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दौड़ाकर पकड़ा और पीटते हुए ले गए कोतवाली

Fri, 10 Jul 2015 01:13 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। चार दिन पहले बिशारतगंज की लड़की को भगा ले जाने वाले युवक को उसके माता-पिता ने जिला अस्पताल जाते समय दौड़ाकर पकड़ लिया। इसके बाद पीटते हुए कोतवाली ले गए। लड़की के पिता का आरोप है कि वह उनका मोबाइल छीनकर भाग रहा था। कोतवाली से आरोपी को बिशारतगंज पुलिस को सौंप दिया गया। दूसरी ओर आरोपी का कहना है कि वह जिला अस्पताल में मेडिकल के लिए पहुंची लड़की से मिलने जा      रहा था।
विज्ञापन

थाना सीबीगंज क्षेत्र के सनैया रानी गांव निवासी यासीन शाह के मौसा लड़की के पड़ोसी हैं। यासीन का उन्हीं के घर आना-जाना था। करीब दो साल पहले राजमिस्त्री का काम करने के दौरान उसके नाबालिग लड़की से प्रेम संबंध हो गए। बिरादरी अलग-अलग होने के चलते दोनों के परिवारवालों को उनका मिलना गवारा नहीं हुआ। लड़की पर पाबंदी लगा दी गई। आरोप है कि चार जुलाई को यासीन उसे बहला-फुसलाकर भगा ले गया। उसने दो दिन लड़की को हरिद्वार के एक होटल में रखा, लेकिन मोबाइल बंद नहीं किया। यासीन के फोन पर लड़की के पिता का फोन आया तो वह खुद ही लड़की को उसके घर के पास चुपचाप छोड़कर निकल गया। मामले में लड़की के पिता ने यासीन के अलावा उसके रिश्तेदार जाबिर, असलम और आसिफ के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा रखा था। बृहस्पतिवार को पुलिस लड़की का मेडिकल के लिए जिला अस्पताल लाई तो लड़के के बहनोई समेत कई लोग भी पहुंच गए। उधर, लड़की के पिता भी अपनी पत्नी और करेली गांव निवासी बहनोई के साथ ऑटो से जिला अस्पताल जा रहे थे। रास्ते में कोतवाली और जिला अस्पताल के बीच उन्हें यासीन मिल गया। तीनों ने ऑटो से उतरकर उसे दौड़ाकर पकड़ लिया और पीटते हुए कोतवाली ले गए। कोतवाली पुलिस ने आरोपी को बिशारतगंज पुलिस को सौंप दिया। एसओ बिशारतगंज संजय सिंह ने बताया कि लड़की भगा ले जाने का एक आरोपी हमें मिला है। उसका चालान कर जल्द ही जेल भिजवा दिया जाएगा।   

पकड़े जाने का अफसोस नहीं
यासीन शाह का कहना है कि वह लड़की से प्यार करता है। उसे पकड़े जाने का अफसोस नहीं है। उसने लड़की के साथ कोई गलत काम नहीं किया। वह खुद सुभाषनगर में चीनी मिल के पास आई थी। कहने लगी, मुझे मार दो या साथ ले चलो। यासीन ने बताया कि इसी डर से वह उसे साथ ले गया था। वह आज भी उससे शादी करने को तैयार है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें