मुठभेड़ में दो आरोपी घायल
पुलिस की जवाबी फायरिंग में दो बदमाश अमन उर्फ रितिक और जावेद के पैर में गोली लगी। दोनों को घायलावस्था में पकड़ लिया गया। इनके दो अन्य साथी आशीष उर्फ सोमू और अंशू को भी मौके से गिरफ्तार किया गया। घायल आरोपियों से तमंचे और कारतूस बरामद हुए। घायलों जिला अस्पताल भेजा गया। उपचार के बाद सभी आरोपियों से पूछताछ की गई। आरोपियों ने हत्या की बात कबूल की है। चारों आरोपी संकित के दोस्त हैं। ये लोग अक्सर शराब पीते थे।
पूछताछ में कबूला जुर्म
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि संकित चौहान की हत्या से पहले सभी ने साथ बैठकर शराब पी। इसके बाद अपने दोस्त संकित चौहान से मिलने उसकी दुकान पर पहुंचे, जहां अंशू पहले से ही संकित चौहान के साथ मौजूद था। संकित और मुख्य आरोपी अमन दोनों ही जिद्दी प्रवृत्ति के व्यक्ति थे। इन दोनों में दुकान पर ही इस बात पर बहस हो गई थी कि सबसे बड़ा गुंडा कौन है। चारों ने दुकान पर ही मन बना लिया गया था कि संकित को दिखाते हैं कि कौन बड़ा गुंडा है।
चारों अभियुक्तो ने साजिश रचकर संकित को विश्वास में लेकर शराब पीने के बहाने साथ ले गए। अमन अपने घर जाकर वहां से तमंचा लेकर आया। इसके बाद संकित चौहान को मोहनपुर से आगे ओर सुनसान मार्ग पर ले गए। अंशू, आशीष व जावेद ने संकित को पकड़ लिया। अमन ने तमंचे से उसके सीने में गोली मार दी। इसके बाद चारों फरार हो गए थे। एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि चारों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।