फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly: बबलू और ख्वाजुद्दीन ने राजू को बनाया संतोष टंडन, बेची करोड़ों की जमीन; तीनों भेजे गए जेल

Fri, 06 Dec 2024 07:38 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

पीलीभीत के राइस मिलर से संबंधित जमीन धोखाधड़ी के मामले में बरेली पुलिस ने फर्जी संतोष टंडन समेत तीन आरोपियों को जेल भेज दिया। एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि फर्जी संतोष टंडन का असली नाम राजू उर्फ राजवीर है। यह भुता का निवासी है। उसके साथी बबलू कश्यप और ख्वाजुद्दीन दोनों सीबीगंज के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
एसपी सिटी ने किया मामले का खुलासा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत के राइस मिलर से जमीन का सौदा कर 50 लाख रुपये से ज्यादा की धोखाधड़ी करने वाले फर्जी संतोष टंडन को बरेली की थाना इज्जतनगर पुलिस ने दो साथियों संग गिरफ्तार कर लिया। एसपी सिटी की प्रेसवार्ता के बाद तीनों को जेल भेज दिया गया है। पुलिस अब राजू उर्फ राजदीप को फर्जी संतोष टंडन बनाने वालों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


इज्जतनगर के फरीदापुर चौधरी में बेशकीमती जमीन संतोष टंडन, विजय टंडन और किशन टंडन तीनों भाइयों के नाम थी। जमीन को तीनों भाइयों ने बेच दिया था, लेकिन तीनों के नाम मृत्यु होने के बाद भी अभिलेखों में चलते रहे। इसकी भनक सीबीगंज मथुरापुर निवासी बबलू कश्यप, सीबीगंज तिलियापुर निवासी ख्वाजुद्दीन और नन्हे को थी। तीनों ने जमीन हड़पने के लिए किशन टंडन को मृत दिखाकर जमीन को संतोष टंडन और विजय टंडन के नाम संयुक्त रूप से करा दिया। 

बाद में विजय टंडन की तरफ से संतोष टंडन के नाम पावर आफ अटार्नी करा दी। जब पूरी जमीन संतोष टंडन के नाम आ गई तब भुता सहजनपुर हेतराम निवासी राजू उर्फ राजदीप का संतोष टंडन नाम से फर्जी आधार और पैन कार्ड बनवाया गया। उसी फर्जी आधार और पैन कार्ड से बैंक में खाता खुलवा दिया गया। इसके बाद पीलीभीत के राइस मिलर को 1.75 करोड़ में जमीन का सौदा तय कर दिया और बयाने के तौर पर 50 लाख रुपये ले लिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बेटी ने दर्ज कराई रिपोर्ट, तब खुला मामला 
असली संतोष टंडन की बेटी प्रियंका टंडन ने इज्जतनगर थाने मुकदमा दर्ज कराया तो फर्जीवाडे़ की जांच शुरु हुई। इसके बाद पीलीभीत के राइस मिलर अर्पित अग्रवाल ने भी 50 लाख रुपये धोखाधड़ी से हड़पने का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है। पुलिस ने बब्लू कश्यप, ख्वाजुद्दीन और राजू उर्फ राजदीप को जेल भेज दिया है। अभी नन्हें समेत कई अन्य लोगों को गिरफ्तारी हो सकती है।

एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि फर्जी संतोष टंडन और उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। विवेचना के दौरान जो भी नए तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार आगे गिरफ्तारी और कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें