मीरगंज। पुलिस ने बृहस्पतिवार शाम को मोहल्ला शेखूपरा के अजीम के यहां छापा मारकर पांच पेटी पटाखे बरामद किए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार बृहस्पतिवार रात सूचना मिली कि मोहल्ला शेखूपुरा के अजीम के घर में अवैध विस्फोटक सामग्री है। वह चोरी से बेच रहा है। पुलिस ने छापा माकर आरोपी से लाइसेंस मांगा तो वह नहीं दिखा पाया। थानाध्यक्ष मीरगंज प्रयागराज सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। संवाद