फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: माफिया अशरफ के साले सद्दाम की बेनामी संपत्तियां तलाश रही पुलिस, गुर्गों के बैंक खातों से खुलेगा राज

Thu, 10 Oct 2024 03:56 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में माफिया अशरफ के साले सद्दाम की लग्जरी कार कुर्क होने के बाद पुलिस उसकी दूसरी कार सहित अन्य बेनामी संपत्तियों की पड़ताल में जुट गई है। उसके 11 गुर्गों की संपत्तियों की जांच भी चल रही है। 
विज्ञापन
सद्दाम (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माफिया अशरफ के काले धंधों का हिसाब-किताब रखने वाला उसका साला सद्दाम बेशुमार संपत्तियों का मालिक बताया जाता है, लेकिन उसकी ज्यादातर संपत्तियां दूसरों के नाम पर हैं। बरेली में सद्दाम की एक कार कुर्क करने के बाद एसपी उत्तरी के नेतृत्व में टीम उसकी दूसरी कार सहित अन्य बेनामी संपत्तियों की पड़ताल में जुट गई है। अभिलेखों व बैंक खातों को खंगाला जा रहा है।

विज्ञापन


अब्दुल समद उर्फ सद्दाम बेहद चालाक है। उसने लग्जरी कार भी अपने नाम पर नहीं ली थी, पर किस्तें जमा करने की वजह से वह फंस गया। सूत्र बताते हैं कि बरेली में तीन साल गुजारने वाले सद्दाम ने काली कमाई का काफी हिस्सा प्रॉपर्टी में निवेश किया है, पर उसके नाम की संपत्तियां नहीं मिल पा रही हैं। सूत्र बताते हैं कि उसने गुर्गों व मिलने वालों के नाम से संपत्तियां खरीदी हैं। 

UP News: छह अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, कॉलोनाइजरों में खलबली; यहां जांच परख कर ही खरीदें प्लॉट
विज्ञापन


सद्दाम का खास गुर्गा लल्ला गद्दी उसे बरेली में हर सुविधा उपलब्ध कराता था। सद्दाम के कहने पर लल्ला गद्दी ने जेल में बंद अशरफ की काफी मदद की थी। लल्ला गद्दी ने प्रॉपर्टी डीलर गुड्डू उर्फ फरहद से सद्दाम की मुलाकात कराई थी। फरहद ने मुंशीनगर क्षेत्र में सद्दाम को जमीन दिखाई थी। सद्दाम के खाते से गुड्डू के खाते में लेनदेन की बात भी सामने आई थी। 

आशंका: गुर्गों के नाम पर खरीदी है जमीन 
लल्ला ने अपने गुर्गे फुरकान की मुलाकात भी सद्दाम से कराई थी। फुरकान ने भी कुछ भूखंड सद्दाम को दिखाए थे। सद्दाम प्रॉपर्टी के धंधे में बड़ा निवेश करना चाहता था। इसलिए कमीशन और मुनाफे के लिए लल्ला गद्दी और उसके गुर्गे सद्दाम व अशरफ की मदद करते थे। आशंका है कि सद्दाम ने अपने किसी गुर्गे के नाम पर शहर में जमीन खरीदी है। यह जमीन लल्ला गद्दी, गुड्डू और फुरकान की जानकारी में है। इस तरह की संपत्तियों को गैंगस्टर के तहत जब्त किया जाएगा। 

दूसरी कार भी प्रयागराज में पंजीकृत
बिथरी चैनपुर थाना पुलिस डेढ़ महीने पहले प्रयागराज से सद्दाम की लग्जरी कार को जब्त कर बरेली लाई थी, जिसे डीएम ने कुर्क कर दिया। अब वह सरकारी संपत्ति हो चुकी है। कार सद्दाम के गुर्गे तहफीज अहमद के नाम से फाइनेंस कराई गई थी। 

इसके अलावा सद्दाम के पास एक सफेद रंग की कार पहले से थी। यह कार सद्दाम ने अपने ही नाम से खरीदी थी। यह कार प्रयागराज परिवहन कार्यालय में सद्दाम के असली नाम अब्दुल समद नाम पर दर्ज है। यह कार अक्सर जेल के आसपास देखी जाती थी। अब पुलिस को सद्दाम की इस कार की भी तलाश है।

बैंक खातों की पड़ताल से खुलेगा राज
पुलिस अब सद्दाम के 11 गुर्गों के बैंक खातों और राजस्व अभिलेखों को खंगाल रही है। यह पड़ताल की जा रही है कि बीते तीन-चार साल में उनकी हैसियत में बड़ा बदलाव तो नहीं आया है। सूत्रों के मुताबिक सद्दाम ने गुर्गों के नाम से चल व अचल संपत्ति खरीदी है। सद्दाम ने किस क्षेत्र में कितना निवेश किया है, बैंक खातों के लेन-देन से इसका खुलासा हो सकता है। अवैध लेनदेन या हैसियत से ज्यादा संपत्ति खरीदने व होने पर पुलिस गैंगस्टर एक्ट के तहत उसे कुर्क करेगी।
विज्ञापन

उमेशपाल हत्याकांड से पहले कटा था चालान
सद्दाम की दूसरी कार पर दो चालान हैं। ब्लैक फिल्म लगाने का एक चालान 13 जनवरी 2020 का है। दूसरा चालान दो फरवरी 2023 को दो हजार रुपये का प्रयागराज में रेड लाइट जंप का है। 24 फरवरी 2023 को प्रयागराज में ही उमेश पाल की हत्या की गई थी। इस लिहाज से हत्या से पहले सद्दाम प्रयागराज में ही था।

सीओ हाईवे नितिन कुमार ने बताया कि सद्दाम और उसके करीबियों की संपत्तियों व अभिलेखों की जांच की जा रही है। अवैध या अनधिकृत लेनदेन की पुष्टि होने पर गैंगस्टर के तहत कार्रवाई की जाएगी। मुकदमे में नए आरोपी भी शामिल किए जा सकते हैं। सद्दाम की दूसरी कार के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें