- पुलिस ने दर्ज किए पीड़ित बच्ची के बयान,शाही। कस्बे के एक मोहल्ले की नौ वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश के बाद उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया है। पुलिस ने उसके बयान दर्ज किए हैं। पुलिस आरोपी साबिर की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
सीओ मीरगंज अजय कुमार ने बताया कि पीड़ित बच्ची के बयान दर्ज कर उसका मेडिकल कराया गया। जांच रिपोर्ट दो दिनों बाद मिलेगी। उस रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। बयान पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने नाजुक अंगों से छेड़खानी की। आरोपी दुकानदार साबिर उर्फ सोनू की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें दबिश दे रही हैं। घटना के बाद से वह भागा हुआ है। उसकी दुकान भी नहीं खुली है। पुलिस सभी संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।
वहीं, मोहल्ले के लोगों का कहना है कि आरोपी का चाल-चलन बेहद खराब है। महिलाएं उसकी दुकान पर जाने से कतराती हैं। आरोपी के संबंध कई महिलाओं से हैं, जो सामाजिक वातावरण के लिए सकारात्मक नहीं है। आरोपी से बच्चों को दूर रखा जाता है। इसके बावजूद उसने एक-दो बार पीड़िता को रुपये का झांसा देकर साथ ले जाना चाहा था, लेकिन वह नहीं गई थी। रविवार को भी झांसा दिया तो खेल-खेल में बच्ची आरोपी दुकानदार के साथ चली गई। बाद में लौटकर परिजन को आपबीती बताई।