फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बिना अनुमति मदरसे के निमार्ण पर दौड़ी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बिशारतगंज। थाना क्षेत्र के मोहम्मदगंज गांव में रविवार सुबह मदरसा बनाने की सूचना पर पुलिस पहुंची तो निर्माण करा रहे लोगों ने मकान बनाने की बात कहीं, जिस पर पुलिस बैरंग लौटे गई।
विज्ञापन

गांव के हिंदू समुदाय के कुछ ग्रामीणों ने सुबह पीआरवी को सूचना दी कि उनके गांव में बिना अनुमति मदरसे का निर्माण कराया जा रहा है। पुलिस ने मामले की जांच की।निर्माण करा रहे मुस्लिम समुदाय के लोगों से जानकारी की तो उन्होंने अपना निजी मकान बनाने की बात कही। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। दोनों पक्षों को थाने लाया गया। थाना प्रभारी सतीश कुमार ने दोनों पक्षों की बात सुनी, जिसमें निर्माण को लेकर गलतफहमी की बात सामने आई। हलका इंचार्ज एसआई अनीस अहमद ने बताया कि बिना अनुमति मदरसे के निर्माण की सूचना पर मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की गई। मुस्लिम समुदाय के एक ग्रामीण ने अपना निजी मकान का निर्माण कराने की बात कही लिखकर भी दिया है। उन्होंने गांव में किसी तरह के विवाद से इंकार किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें