फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली में मुठभेड़: रिटायर्ड लेखपाल का लापता पुत्र और दोस्त बरामद, पुलिस ने सात बदमाश दबोचे, तीन को लगी गोली

Tue, 21 Jan 2025 07:56 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

Encounter in UP: बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र में सोमवार रात पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। इनके पैरों में गोली लगी है। चार और बदमाश पकड़े गए हैं। दो पुलिसकर्मी भी जख्मी हुए हैं। 
विज्ञापन
मुठभेड़ में पकड़े गए बदमाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Police Encounter News : बरेली के सेवानिवृत्त लेखपाल के बेटे अनूप कटियार और बांदा से लापता उसके दोस्त हरीश कटियार को बारादरी थाना पुलिस ने भोजीपुरा थाना क्षेत्र में मुठभेड़ के बाद छुड़ा लिया। तीन बदमाशों के पैर में गोली लगी है, वहीं एसएसआई समेत दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। अनूप की पत्नी के पास आई पांच लाख रुपये की फिरौती वाली कॉल के बाद रिपोर्ट दर्ज कराकर एसएसपी के आदेश पर टीमें कांबिंग में जुटी थीं। रात 11 बजे सफलता मिल गई। पुलिस ने इस मामले में चार और आरोपी पकड़े हैं। कुल सात आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक सूचना पर भोजीपुरा थाना क्षेत्र में धौराटांडा से मियांपुर गांव के बीच घेराबंदी की गई। दूसरी ओर से बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की तो मियांपुर निवासी अंकित कटियार, शाहिद व देवरनिया के पिपरा नानकार निवासी वीरू उर्फ वीरपाल को पैर में गोली लगी। बदमाशों की फायरिंग में बारादरी थाने के एसएसआई रोहित शर्मा और हेड कांस्टेबल असलम घायल हुए। रात में ही एसपी सिटी मानुष पारीक, एसपी उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्रा भी मौके पर पहुंच गए।

बदमाशों से बारादरी थाना क्षेत्र के गणेशपुरम कॉलोनी निवासी अनूप कटियार व बांदा जिले के मोहल्ला अंडा गोदाम बाबा तालाब निवासी हरीश कटियार को पुलिस ने छुड़ा लिया। तीनों बदमाशों के पास से तीन तमंचे व कारतूस बरामद किए गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसपी उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि घटना से संबंधित चार और आरोपी पकड़े गए हैं। सभी से पूछताछ की जा रही है। जल्द खुलासा किया जाएगा। 
विज्ञापन


अनूप की पत्नी ने कराई थी अपहरण की रिपोर्ट
गणेशपुरम निवासी किरन कटियार ने बारादरी थाने में रिपोर्ट कराई थी कि उनके पति अनूप कटियार (35) मूल रूप से हरदोई जिले के पांडेयपुर के निवासी हैं। उनके ससुर अमर सिंह कटियार बरेली में लेखपाल थे, जो सेवानिवृत्त हो चुके हैं। वह लोग गणेशपुरम कॉलोनी में रहते हैं।
 

किरन ने बताया कि उनके पति गांव पांडेयपुर में रहकर पुश्तैनी खेतीबाड़ी देखते हैं। पति अनूप 17 जनवरी को अपने परिचित बांदा निवासी हरीश कटियार से मिलने गए थे। तब से उनके पति व हरीश कटियार दोनों का पता नहीं चल रहा है।

किरन के मुताबिक उनके मोबाइल फोन पर रविवार दोपहर पति के ही नंबर से कॉल आई थी। इसमें किसी और ने उनके पति को छोड़ने के बदले पांच लाख रुपये फिरौती मांगी थी। कहा था कि अनूप को जिंदा चाहती हो तो रुपये तैयार रखना। यह सुनकर किरन घबरा गई थीं। परिवार में भी दहशत थी।

अनूप की भूमिका संदिग्ध करीबियों के नंबर भी सर्विलांस पर
पूरे मामले में पुलिस अनूप की भूमिका संदिग्ध मानकर पड़ताल कर रही है। दरअसल, अनूप के पिता काफी रसूखदार रहे हैं। उसके भाई भी काफी पढ़े-लिखे हैं व अच्छी कमाई कर रहे हैं। पूरे परिवार में केवल अनूप ही बेरोजगार है। वह खेती व पिता पर आश्रित है। इस लिहाज से पुलिस हरीश को ही असली पीड़ित मानकर जांच कर रही है। अनूप के ही नंबर से पत्नी को की गई कॉल को भी योजनाबद्ध के तरीके से किए जा रहे खेल का हिस्सा माना जा रहा है।

हरीश के परिवार ने अनूप पर लगाया अपहरण का आरोप 
पुलिस सूत्रों के मुताबिक बांदा निवासी हरीश कटियार के परिवार ने बांदा पुलिस को तहरीर देकर अनूप पर उनके अपहरण का आरोप लगाया है। आरोप है कि अनूप ने उन्हें साजिशन गायब कर दिया है। उनके अपहरण के बहाने फिरौती लेने की कोशिश की जा रही है। बताया जा रहा है कि मामला दर्ज कर बांदा पुलिस अनूप व हरीश की तलाश कर रही थी। बरेली एसएसपी से भी वहां के अधिकारियों ने संपर्क साधा था।
विज्ञापन

एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि बारादरी थाने में अनूप की पत्नी की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस व एसओजी की टीम लगाई गई थी। रात में अपहृत लोगों की लोकेशन भोजीपुरा थाना क्षेत्र में मिलने पर घेराबंदी की तो बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। अनूप की भूमिका संदिग्ध लग रही है। मंगलवार को खुलासा कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें