फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सार्वजनिक और धार्मिक स्थलों से उतरवाए 96 लाउडस्पीकर, पुलिस ने चलाया विशेष अभियान

Sun, 09 Nov 2025 12:01 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली जिले में धार्मिक स्थलों और सार्वजनिक स्थलों पर अवैध रूप से लगे लाउडस्पीकर के विरुद्ध शनिवार को विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने 96 धार्मिक स्थलों से उतरवा दिए। 
विज्ञापन
लाउडस्पीकर उतारता युवक - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डीजीपी के आदेश पर बरेली जिले में धर्मस्थलों व सार्वजनिक स्थलों पर अवैध रूप से लगे लाउडस्पीकर हटाने व आवाज सीमित कराने का अभियान शुरू हो गया है। पहले दिन 96 स्थानों से लाउडस्पीकर उतरवाए गए। यह अभियान दो दिन और चलेगा। 

विज्ञापन


एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि जिले में 1583 सार्वजनिक व धर्मस्थलों पर लाउडस्पीकर लगे हैं। चेकिंग में इनमें से 302 मानक के विपरीत लगे मिले। इनमें से 206 की आवाज मानक के मुताबिक कराई गई, जबकि 96 को उतरवा दिया गया। एसएसपी ने बताया कि पहले दिन चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। 

अभियान दो दिन और जारी रहेगा। इसके बाद भी उल्लंघन किया गया तो रिपोर्ट दर्ज कर संचालकों पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी ने बताया कि सर्वाधिक आवाज कम कराने वाले थानों में भोजीपुरा की कार्रवाई संख्या 24 रही। शाही थाना पुलिस ने सर्वाधिक 14 लाउडस्पीकर उतरवाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें