फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: जमीन विवाद में दूसरे दिन भी पुलिस के हाथ खाली

विज्ञापन
विज्ञापन
भुता। ग्राम खटेली में बुधवार को जमीन विवाद को लेकर गोलियां चलीं। मामले में पांच आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज हुई। बावजूद बृहस्पतिवार को भी आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सके। हालांकि पुलिस ने टीमें गठित कर आरोपियों के धरपकड़ के लिए लगा दी गई है।
विज्ञापन


गांव खटेली निवासी देशराज सिंह ने 2 माह पहले गांव के ही भूरे सिंह के भांजे से जमीन खरीदी थी। भूरे सिंह के भाई चंद्रपाल इस जमीन को ठाकुर मदनपाल सिंह को दिलवाना चाहते थे, लेकिन यह जमीन देशराज सिंह ने खरीद ली। यह बात इन दोनों को खराब लगी, फिर जमीन कब्जाने का विवाद शुरू हो गया। एक माह पूर्व भी विवाद हुआ था। इसमें मदनपाल व चंद्रपाल बंदूक को लेकर खेत पर पहुंच कर फायरिंग भी की थी। इसमें पुलिस ने चंद्रपाल के पास एक अवैध बंदूक बरामद कर जेल भेजा था। मदनपाल सिंह के भी विरुद्ध कार्रवाई हुई थी। बाद में दोनों जमानत पर आ गए।

बुधवार सुबह देशराज का भाई कल्लू व उनका बेटा सोनू खेत पर ट्रैक्टर लेकर लेवलिंग कर रहे थे। तभी मदनपाल सिंह के बेटे सुधांशु व चंद्रपाल , प्रेम सिंह, मुकेश सिंह अवैध बंदूक से गाली-गलौज करते हुए अंधाधुंध फायरिंग कर दी। तभी कल्लू व सोनू ने भाग कर जान बचाई। अब गांव में तनाव का माहौल है।
विज्ञापन

थाना अध्यक्ष सतीश कुमार का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। सीओ गौरव सिंह का कहना है कि आरोपियों की तलाश में अलग-अलग टीमें गठित कर लगा दी गई हैं। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें