फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस भर्ती परीक्षा: बरेली में तीन दिन सुबह पांच से रात आठ बजे तक रहेगा डायवर्जन, रेलवे चलाएगा दो ट्रेनें

Sat, 06 Jun 2026 10:39 AM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली में आठ जून से तीन दिन ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा। तीनों दिन सुबह पांच बजे से रात आठ बजे तक शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी। इस संबंध में ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर दी है। 
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा के दौरान बरेली में आठ से 10 जून तक प्रतिदिन सुबह पांच से रात आठ बजे तक भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। शुक्रवार को ट्रैफिक पुलिस ने डायवर्जन प्लान जारी कर दिया।

विज्ञापन


एसपी ट्रैफिक अकमल खान ने शहर के लोगों से तीन दिन तक वैकल्पिक रास्ते का इस्तेमाल करने का अनुरोध किया है। भीड़भाड़ वाले इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। उन्होंने बताया कि आकस्मिक सेवा वाहनों, रोडवेज बसों, नगर निगम के वाहनों पर डायवर्जन लागू नहीं होगा।

परीक्षार्थियों के लिए सुविधा
परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थी छोटे वाहन, दो पहिया वाहन, ऑटो और ई-रिक्शा से जा सकेंगे। जिन परीक्षार्थियों का परीक्षा केंद्र बरेली कॉलेज व बरेली इंटर कॉलेज हैं, वे परीक्षार्थी बरेली कॉलेज के पश्चिमी गेट (कालीबाड़ी मंदिर की तरफ) से प्रवेश करेंगे। परीक्षा के दिन बरेली कॉलेज का पूर्वी गेट (मानसिक चिकित्सालय की तरफ) बंद रहेगा। शहरी क्षेत्र में परीक्षा केंद्रों पर जाने के लिए झुमका तिराहा, बिलवा पुल, विलयधाम अंडरपास, रजऊ परसपुर तिराहा, रामगंगा तिराहा, बुखारा मोड़ से शहर में प्रवेश कर सकेंगे।

विज्ञापन

इस तरह होगा संचालन
  • बरेली से रामपुर, मुरादाबाद, दिल्ली की ओर जाने वाले वाहन मिनी बाइपास, झुमका चौराहे से जाने के बजाय महादेव पुल, श्यामतगंज पुल, डेलापीर, विलयधाम, बिलवा पुल होते हुए जाएंगे।
  • दिल्ली, मुरादाबाद, रामपुर की ओर से बरेली शहर में प्रवेश करने वाले भारी वाहन झुमका तिराहे से बड़ा बाइपास होते हुए बिलवा पुल, विलयधाम, रजऊ परसपुर तिराहा से ट्रांसपोर्ट नगर तक आ सकेंगे।
  • बदायूं की ओर से लखनऊ, शाहजहांपुर, पीलीभीत की ओर जाने वाले वाहन रामगंगा तिराहा से बुखारा मोड़, फरीदपुर होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।
  • लखनऊ, शाहजहांपुर की ओर से दिल्ली, रामपुर, मुरादाबाद के लिए जाने वाले भारी वाहन बड़ा बाइपास, विलयधाम, बिलवा पुल, झुमका तिराहा होते हुए अपने गंतव्य के लिए जाएंगे।
  • पीलीभीत, नैनीताल की ओर से बदायूं जाने वाले वाहन बड़ा बाइपास, फरीदपुर होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।
विज्ञापन

50 बसें आरक्षित, दो ट्रेनें चलाएगा रेलवे
पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए रोडवेज ने 50 बसों को आरक्षित कर दिया है। इसके अलावा रेलवे भी बरेली होते हुए दो अनारक्षित श्रेणी की ट्रेनों का संचालन करेगा। भर्ती परीक्षा को लेकर शुक्रवार को स्टेशन अधीक्षक भानु प्रताप सिंह ने मंडल मुख्यालय रिपोर्ट भेज दी है। जंक्शन पर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त काउंटर और रोडवेज बस अड्डों पर हेल्प डेस्क बनाई जाएगी। इसके अलावा शहर में परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए वालंटियर की तैनाती भी की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें