फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस भर्ती परीक्षा: बरेली में रोडवेज ने लगाईं 58 अतिरिक्त बसें, इन नंबरों पर जानकारी कर सकते हैं अभ्यर्थी

Fri, 16 Feb 2024 06:56 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली जिले में 17 और 18 फरवरी को होने वाली सिपाही भर्ती परीक्षा में करीब 88 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा के चलते ट्रेनों-बसों में भीड़ उमड़ेगी। शुक्रवार शाम से अभ्यर्थी के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। सिपाही भर्ती परीक्षा के चलते 58 अतिरिक्त बसें लगाई हैं। 
विज्ञापन
सेटेलाइट बस अड्डा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए दो दिन (शनिवार-रविवार) में करीब 88 हजार अभ्यर्थी बरेली में आएंगे। ट्रेनों-बसों में भीड़ उमड़ेगी। परीक्षा देने के बाद लौटते समय परीक्षार्थियों को कोई दिक्कत न हो, इसके लिए परिवहन निगम की ओर से 58 अतिरिक्त बसों को लगाया गया है। चालक- परिचालकों की छुट्टियां निरस्त कर दी गई हैं।

विज्ञापन


आरएम दीपक चौधरी ने रुहेलखंड व बरेली डिपो के साथ ही मंडल के सभी एआरएम को निर्देश दिए हैं कि बस अड्डों पर पेयजल की व्यवस्था कर लें। शौचालयों में साफ-सफाई रखें। परीक्षा छूटने के समय के मुताबिक ही बसों को लगाया गया है, ताकि घर वापसी के लिए परीक्षार्थियों को भटकना न पड़े। 

नसीमा खातून ने अपनाया हिंदू धर्म: बेटी को लेकर 1100 किमी दूरी तय कर पहुंची प्रेमी के पास, आश्रम में रचाई शादी
विज्ञापन


बरेली डिपो से रोजाना 145 बसें चलती हैं, इसके अलावा 28 अतिरिक्त बसें लगाई गई हैं। रुहेलखंड डिपो से 148 बसें रोजाना चलती हैं। यहां 30 अतिरिक्त बसें लगाई गई हैं। किसी रूट के लिए सवारियां ज्यादा होने पर तत्काल उस रूट के लिए बस उपलब्ध कराई जाएगी। 

विज्ञापन

पूछताछ कक्ष में मुस्तैद रहेगा कर्मचारी
आरएम ने बताया कि शनिवार व रविवार को पूछताछ केंद्र 24 घंटे क्रियाशील रहेंगे। इसके लिए स्टेशन प्रभारी को निर्देश दे दिए गए हैं। इसके अलावा कौन सी बस किस दिशा में जा रही है, लगातार इसकी उद्घोषणा होती रहेगी।

इन नंबरों से करें बसों की जानकारी
पुराना बस अड्डा : यहां से बदायूं, मथुरा, आगरा व दिल्ली रूट पर बसें भेजी जाएंगी। इस रूट की बसों की जानकारी के लिए 9758869300 पर कॉल कर सकते हैं।
सेटेलाइट बस अड्डा : यहां से पीलीभीत, शाहजहांपुर व लखनऊ रूट बसें भेजी जाएंगी। इस रूट की बसों की जानकारी के लिए 9758879300 पर कॉल कर सकते हैं।

47 केंद्रों पर होगी परीक्षा 
बरेली जिले में 17 और 18 फरवरी को होने वाली सिपाही भर्ती परीक्षा में करीब 88 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे। जिले में 47 केंद्रों पर परीक्षा होगी। निगरानी के लिए 19 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 52 स्टेटिक मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें