फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पुलिस ने बरामद किए गुम-चोरी हुए 290 मोबाइल फोन, मालिकों को सुपुर्द किए

Wed, 04 Jun 2025 07:41 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली जिले के अलग-अलग थानों से मई में 290 मोबाइल फोन चोारी और गुम हुए थे। पुलिस ने इन मोबाइल फोन को बरामद कर लिया। बुधवार को एसपी सिटी ने मालिकों को फोन सौंप दिए। 
विज्ञापन
बरामद मोबाइल फोन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में पुलिस ने चोरी और गुम हुए 290 मोबाइल खोज निकालने के बाद यह मोबाइल उनके मालिकों को सुपुर्द कर दिए हैं। बरामद मोबाइल फोनों की अनुमानित कीमत 60 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस लाइन में बुधवार को एसपी सिटी मानुष पारीक ने यह मोबाइल फोन उनके मालिकों को सौंपे। 

विज्ञापन


जिले के अलग-अलग थानों से मई में 290 मोबाइल चोारी और गुम हुए थे। सर्विलांस सेल और थानों पर तैनात कंप्यूटर ऑपरेटरों की टीम ने इन मोबाइल की लोकेशन ट्रेस की और उन्हें ढूंढ निकाला। सर्विलांस सेल ने 70, सीबीगंज थाना पुलिस ने 21, भमौरा ने 16, कोतवाली ने 16, इज्जतनगर ने 15, बारादरी ने 14, बहेड़ी ने 12, मीरगंज ने 11, किला और भुता ने 10-10 व अन्य थानों ने 19 मोबाइल खोजे। 

यह भी पढ़ें- UP News: यूट्यूब से सीखा अफसरों का अंदाज, वर्दी पहन फर्जी इंस्पेक्टर बन गया शहजाद, बीवी ने खोली पोल
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी अनुराग आर्य ने मोबाइल खोजने में बेहतर प्रदर्शन करने वाले पुलिसकर्मियों में मीरगंज की महिला कांस्टेबल प्रीति सागर, फतेहगंज पूर्वी के कंप्यूटर ऑपरेटर जतिन सक्सेना और शेरगढ़ के कांस्टेबल मयूर को एक-एक हजार रुपये और प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया। कई अन्य थानों के पुलिसकर्मियों को भी प्रशंसा पत्र दिए गए। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें