फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पुलिस ने हजियापुर में मारा छापा, छह महिलाओं को किया गिरफ्तार, खुलेआम करती थीं ये काम

Mon, 01 Sep 2025 08:07 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली के हजियापुर में कुछ महिलाएं सरेराह जुआ खेलती थीं। इसकी सूचना पर पुलिस ने रविवार को छापा मारकर छह महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
आरोपी महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में बारादरी थाना पुलिस ने हजियापुर वाल्मीकि बस्ती में छापा मारकर छह महिलाओं को जुआ खेलते पकड़ लिया। महिलाओं के पास से ताश के पत्ते व रुपये भी बरामद किए गए। 

विज्ञापन


थाना प्रभारी धनंजय पांडेय ने बताया कि शनिवार रात पुलिस टीम गश्त कर रही थी। हजियापुर चुंगी पर मुखबिर ने सूचना दी कि वाल्मीकि बस्ती में कुछ महिलाएं गली में फड़ लगाकर जुआ खेल रही हैं। पुलिस ने दबिश दी तो महिलाएं भागने लगीं, तब महिला पुलिस की टीम ने उन्हें दौड़कर गिरफ्तार कर लिया। इनमें यशोदा, संगीता, इंदू, ममता, मुन्नी व राखी उर्फ रिंकी शामिल हैं। 

महिलाओं के पास से 2350 रुपये बरामद किए गए। महिलाओं के मुताबिक वह अपने परिवार का खर्च चलाने के लिए जुआ खेलती हैं। सभी महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज कर चालान किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें