फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: छह गांवों में शत्रु संपत्ति की पैमाइश शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सदर तहसील क्षेत्र के छह गांवों में शत्रु संपत्ति की पैमाइश शुरू हो गई है। तहसीलदार सदर भानु प्रताप सिंह ने इसके लिए कानूनगो व लेखपाल की ड्यूटी लगाई है। नायब तहसीलदार विदित कुमार के क्षेत्र वाले गांव मनपुरिया दलेल और परातासपुर में कानूनगो शिव किशोर व लेखपाल विनय कुमार और ठिरिया निजावत खां गांव में कानूनगो संजीव सिंह व लेखपाल सुभाष यादव को लगाया है। बेनीपुर चौधरी व महेशपुर अटरिया गांव में कानूनगो राजेंद्र गंगवार व लेखपाल मोहन मिश्र, अमित सक्सेना को लगाया है। नायब तहसीलदार अभिषेक तिवारी के क्षेत्र वाले गांव मैमोर में कानूनगो मुकेश सक्सेना और लेखपाल प्रकाश उपाध्याय की ड्यूटी लगाई गई है। इन राजस्व कर्मियों के साथ शत्रु संपत्ति सर्वेयर प्रभात कुमार दुबे भी हैं। इन टीमों को निर्देश दिए गए हैं कि मौके पर जाकर शत्रु संपत्तियों की पैमाइश कर तहसील में रिपोर्ट दें। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें