बरेली के भमोरा थाना क्षेत्र में शनिवार रात एक राजमिस्त्री छत से नीचे गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बरेली के थाना भमोरा क्षेत्र के कफियाबाद गांव में शनिवार रात एक राजमिस्त्री नींद और नशे की वजह से छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। 40 वर्षीय चरण सिंह को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत गंभीर बनी है।
विज्ञापन
अस्पताल में बुजुर्ग नारायणी देवी ने बताया कि उनका बेटा चरण सिंह राजमिस्त्री का काम करता है। शाम को वह काम से लौटा तो शराब के नशे में था। खाना खाने के बाद वह छत पर सोने चला गया। रात में पेशाब करने के लिए जा रहा था। इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया।
इससे चरण सिंह छत से नीचे गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे तत्काल एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने चरण सिंह की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उसका का उपचार हो रहा है।