अफसरों ने पुलिसकर्मी मनोज शर्मा को किया पुरस्कृत
- फोटो : अमर उजाला
मूंछें हो तो नत्थूलाल जैसी.. यह डायलॉग अमिताभ बच्चन की फिल्म शराबी में फिल्माया गया था। जब किसी की रौबदार मूंछों को कोई देखता है तो शायद उसके जहन में यह जरूर डायलॉग आता होगा। आज के दौर में भी ऐसी रौबदार मूंछें देखने को मिलती हैं। सेना और पुलिस की नौकरियों में रौबदार मूंछ रखने वालों को इनाम भी दिया जाता है।
घनी और झबरीली मूंछों से शख्स की एक अलग पहचान बन जाती है। बरेली में तैनात पुलिसकर्मी मनोज शर्मा ने भी रौबदार मूंछों से विभाग में अपनी अलग पहचान बनाई है। उनकी मूंछों के पुलिस अधिकारी भी कायल हैं। आईजी दफ्तर में तैनात मनोज कुमार शर्मा को रौबदार मूंछों, साफ सुथरी वर्दी और बेहतर कार्यशैली के लिए पुरस्कृत किया गया है।