फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दरोगा पर बंधक बनाकर पीटने और वसूली का आरोप, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। भमोरा इलाके के कंकरी गांव निवासी राजुल शंखधार ने प्रेमनगर थाने के दरोगा शिवम चौधरी और पुलिसकर्मियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। एक वायरल वीडियो में राजुल ने बिना किसी अपराध के थाने के कमरे में बंद करने व पीटने का आरोप लगाया है। आरोप है कि उसे मुकदमे में जेल भेजने की धमकी दी गई। एसएसपी ने सीओ प्रथम से प्रारंभिक जांच रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन

शुक्रवार रात प्रेमनगर थाने के गेट पर बनाए गए वीडियो में राजुल शंखधार आरोप लगा रहे हैं कि दरोगा शिवम चौधरी ने उन्हें थाने के कमरे में बंद कर पीटा। उनसे 50 हजार रुपये वसूलने के बाद उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। कहा गया कि बाहर किसी से जिक्र किया तो इतने मुकदमे दर्ज कराए जाएंगे कि पूरी जिंदगी जेल में सड़ जाओगे। उनसे सादे कागजों पर जबरन हस्ताक्षर करा लिए। राजुल ने बताया कि पिटाई से उनके पैर व शरीर में गंभीर चोटें आई हैं और वह मानसिक रूप से टूट चुके हैं। घर पहुंचकर उन्होंने परिजनों को आपबीती सुनाई तो परिवार के लोग थाने पहुंचे और कार्रवाई की मांग करते हुए एएसपी अंजना दहिया को तहरीर दी।
सीओ प्रथम ने दर्ज किए दरोगा के बयान
सीओ प्रथम आशुतोष शिवम ने आरोपी दरोगा शुभम चौधरी से पूछताछ की तो उसने बताया कि एक महिला ने आईजीआरएस पर शिकायत दर्ज कराई थी। उसकी जांच के लिए राजुल शंखधार को बुलाकर पूछताछ की गई थी। महिला का आरोप था कि उन्होंने राजुल से वाहन खरीदा है, जिस पर 16 हजार का चालान बाकी था। राजुल ने महिला से 16 हजार रुपये ले लिए और चालान भी जमा नहीं किया। इससे परेशान महिला कार्रवाई चाहती थी तो दोनों का सामना कराया गया। जब राजुल ने महिला से लिए रुपये लौटाने की सहमति दे दी तो उसे छोड़ दिया गया। किसी की पिटाई नहीं की गई।
विज्ञापन

वर्जन
दरोगा पर लगे आरोपों के बारे में जानकारी की गई है। प्रारंभिक जांच रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जा रही है। उनके निर्देश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। - शिवम आशुतोष, सीओ प्रथम
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें