फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: ठगी के आरोपियों पर पुलिस मेहरबान, करोड़ों रुपये गंवाकर निवेशक परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। संगीन मुकदमों में सुस्ती बरतने और आरोपियों की गिरफ्तारी न करने के मामले में प्रेमनगर पुलिस का कोई सानी नहीं। आईसीएल (इमेज कॅरिअर लिमिटेड) कंपनी के जरिये करोड़ों रुपये की ठगी करने के आरोपियों पर भी इनकी विशेष मेहरबानी है। प्रेमनगर पुलिस के इस रवैये से जहां आरोपी मौज काट रहे हैं, वहीं करोड़ों रुपये गंवाने वाले निवेशक निराश हैं।
विज्ञापन

चिट एंड फंड कंपनी आईसीएल के जरिये हजारों निवेशकों को करोड़ों रुपये का चूना लगाने का आरोप है। कंपनी के सीएमडी आरके गोला व एके गोला, डायरेक्टर और अन्य कर्मचारियों पर प्रेमनगर थाने में 12 मुकदमे दर्ज हैं। बदायूं व पीलीभीत में भी इनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हैं। मई में निवेशकों ने ही आरके गोला और डायरेक्टर जितेंद्र उर्फ जेके गुप्ता को पकड़कर प्रेमनगर पुलिस के हवाले किया था। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया था।
उसके बाद निवेशकों की ओर से एक के बाद एक कई मुकदमे दर्ज कराए गए। अधिकतर मामलों में आरके गोला के साथ उसका छोटा भाई एके गोला भी नामजद हुआ, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई। आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई के भी दावे किए गए थे, लेकिन किसी मुकदमे में चार्जशीट न होने से इसका विकल्प भी बंद है।
विज्ञापन

एके गोला का एक मेसेज इन दिनों कंपनी कर्मचारियों व कुछ निवेशकों के पास आया है। इसमें बताया गया है कि 30 अगस्त को ही आरके गोला और जेके गुप्ता की जमानत की प्रक्रिया पूरी कर ली गई थी, लेकिन हापुड़ मामले को लेकर वकीलों की हड़ताल के चलते तारीख डाल दी गई है। मेसेज में आरोपी ने लिखा है कि उनकी रिहाई के बाद ही कुछ हो सकता है। उसके मुताबिक दोनों के बिना कंपनी की प्राॅपर्टी नहीं बिक पा रही है, न ही स्टॉक मार्केट से रुपया मिल रहा है। हालांकि, निवेशक इसे गोला की चाल मान रहे हैं।
हरियाणा के फरीदाबाद से आई अंजू ने बदायूं जिले के कादरचौक थाना प्रभारी वेदपाल सिंह व अन्य अधिकारियों को पत्र देकर बताया कि वह एके गोला की पत्नी है। अंजू के मुताबिक वह मल्टी नेशनल कंपनी में सेक्रेटरी थी। तीन साल पहले एके गोला ने खुद को कुंवारा बताकर विज्ञापन छपवाया था। वह उसके संपर्क में आई। एके गोला ने पहले सगाई फिर शादी कर ली। उसे साथ रखने के नाम पर उसके भाई से डेढ़ करोड़ रुपये की फैक्टरी ले ली। अंजू ने बताया कि आरोपी ने उसकी भाभी से भी काफी रकम ठग ली। उसने एके गोला आदि के खिलाफ गाजियाबाद के फैमिली कोर्ट में केस भी कर रखा है।

आईजी ने इंस्पेक्टर को लगाई फटकार
मामले में प्रेमनगर पुलिस की सुस्ती पर आईजी रेंज डॉ. राकेश कुमार सिंह ने इंस्पेक्टर व विवेचक को दफ्तर में बुलाकर फटकार लगाई। सभी 12 मुकदमों की प्रगति रिपोर्ट तलब करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी, चार्जशीट और गैंगस्टर की कार्रवाई करने के निर्देश दिए ताकि आरोपियों की संपत्तियां जब्त कर निवेशकों की रकम लौटाने का आधार तैयार किया जा सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें