फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: आरिफ के दो अवैध भवन ध्वस्त... अब सीलिंग की जमीन कब्जाने के मामले की दोबारा जांच शुरू

Mon, 24 Nov 2025 03:03 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में मौलाना तौकीर रजा के करीबी कॉलोनाइजर मोहम्मद आरिफ की अवैध मार्केट और तीन मंजिला शोरूम को बीडीए ने जमींदोज कर दिया। अब पुलिस ने आरिफ पर शिकंजा कसने की तैयारी शुरू कर दी है। पुलिस ने सीलिंग की जमीन कब्जाने के मामले में दोबारा जांच शुरू की है।  
विज्ञापन
आरिफ का शोरूम हुआ ध्वस्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में अवैध इमारतें खड़ी करने वाले कॉलोनाइजर मोहम्मद आरिफ की अवैध मार्केट और तीन मंजिला शोरूम को बीडीए ने ध्वस्त कर दिया है। अब सीलिंग की जमीन कब्जा कर फाइक एन्क्लेव बसाने के आरोप में दर्ज मुकदमे की पुलिस ने दोबारा विवेचना शुरू कर दी है। इसमें वह कार्रवाई के घेरे में आ सकता है।

विज्ञापन


वर्ष 2024 में सीलिंग की जमीन कब्जा कर कॉलोनी बसाने का मामला सामने आया तो तत्कालीन मंडलायुक्त ने राजस्व और पुलिस विभाग की टीम से इसकी जांच कराई थी। जांच में मामला सही पाया गया तो बारादरी थाने में उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। विवेचना के बाद इस मामले में चार्जशीट तो लगाई गई, पर धाराएं हल्की कर दी गईं। कुछ आरोपियों के नाम भी निकाल दिए गए थे। शिकायत पर कोर्ट ने पुलिस को दोबारा विवेचना का आदेश दिया। अब दोबारा विवेचना में पुलिस आरिफ पर शिकंजा कस सकती है।

संबंधित खबर- UP: वैध जमीन पर बनाया था अवैध शोरूम... बीडीए ने किया ध्वस्त; भूखंड-भवन खरीदने से पहले जरूर पता करें ये बातें
विज्ञापन


सीएम की हौसलाअफजाई से तेज हुई कार्रवाई
शहर में 26 सितंबर को हुए बवाल के बाद से ही मौलाना तौकीर के करीबियों पर शिकंजा कसने का सिलसिला जारी है। हाल ही में जिले के आलाधिकारी लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ से मिले थे। मुख्यमंत्री ने अफसरों की पीठ थपथपाई तो कार्रवाई अचानक तेज हो गई। 
विज्ञापन


संबंधित खबर-  UP: बरेली में आरिफ का शोरूम जमींदोज... दो दिन चली कार्रवाई; तस्वीरों में देखें कैसे गिरी तीन मंजिला इमारत

सूत्र बताते हैं कि डीएम-एसएसपी की लखनऊ यात्रा के दौरान ही इसकी योजना तैयार हो गई थी। पिछले दिनों डीएम अविनाश सिंह व एसएसपी अनुराग आर्य ने लखनऊ जाकर सीएम से मुलाकात की थी। तब मुख्यमंत्री ने बरेली टीम को तेजी से माफिया व अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया था। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें