फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'अति उत्साह में न आएं, बिहार जैसी जीत की करें तैयारी', भाजपा पदाधिकारियों से बोले डिप्टी सीएम केशव प्रसाद

Mon, 24 Nov 2025 11:54 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य रविवार को बरेली एयरपोर्ट पहुंचे। उन्होंने यहां जिले के जनप्रतिनिधियों व भाजपा पदाधिकारियों से मुलाकात की। डिप्टी ने सभी चुनाव की तैयारी में जुटने को कहा। 
विज्ञापन
बरेली एयरपोर्ट पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लौह पुरुष सरदार पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में रामपुर में आयोजित आत्मनिर्भर भारत पदयात्रा में शामिल होने जा रहे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य रविवार को बरेली एयरपोर्ट पहुंचे। उन्होंने यहां जिले के जनप्रतिनिधियों और भाजपा के पदाधिकारियों से मुलाकात की। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अति उत्साह में न रहें। उत्तर प्रदेश में बिहार से बड़ी जीत दर्ज करने की तैयारी करें। सभी बूथों को मजबूत बनाएं।

विज्ञापन


डिप्टी सीएम रविवार को दोपहर 12:15 बजे राजकीय हेलिकॉप्टर से एयरपोर्ट पहुंचे थे। एयरपोर्ट से बाहर निकलकर उन्होंने सांसद छत्रपाल गंगवार, विधायक संजीव अग्रवाल, एमपी आर्य, राघवेंद्र शर्मा, जिपं अध्यक्ष रश्मि पटेल, आंवला जिलाध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह, बरेली जिलाध्यक्ष सोमपाल शर्मा आदि से मुलाकात की। जनप्रतिनिधियों ने डिप्टी सीएम को बिहार जीत की बधाई दी। संक्षिप्त वार्ता के बाद वह सड़क मार्ग से रामपुर के लिए रवाना हुए। शाम को दोबारा एयरपोर्ट पहुंचे और राजकीय हेलिकॉप्टर से लखनऊ के लिए रवाना हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें