फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: नववर्ष पर हुड़दंगियों से निपटने के लिए पुलिस ने बढ़ाई सख्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदपुर/बहेड़ी/आंवला/मीरगंज। 31 दिसंबर और नए साल में जश्न के दौरान हुड़दंग करने वालों पर पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। सड़कों पर शराब पीकर जश्न मनाने वालों पर विशेष नजर रखी जाएगी। हुड़दंगियों से निपटने के लिए पुलिस अलर्ट मोड पर है।
विज्ञापन

नए साल के आगमन पर हाईवे, कस्बा के होटलों और शराब ठेकों पर पुलिस की कड़ी निगरानी रहेगी। मंगलवार को तहसील क्षेत्र में पुलिस की टीमों ने जगह-जगह गश्त कर व्यवस्थाओं को परखा। फरीदपुर में पुलिस ने पांच टीमें गठित कर दी हैं, जो ढाबा व रेस्टोरेंटों पर जाकर चेकिंग करेगी।
फरीदपुर इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बताया कि खुराफातियों से निपटने के लिए कस्बे के हर चौराहों पर पुलिस की पिकेट लगाई गई है। क्षेत्र के रेस्टोरेंट व ढाबों पर चेकिंग की जाएगी। बहेड़ी में इंस्पेक्टर पवन कुमार सिंह ने बताया कि नववर्ष की पूर्व संध्या पर जगह-जगह पुलिस की कई टीमें लगाई गई हैं। पैदल गश्त, बाइक और जीप में सवार पुलिसकर्मी हाईवे पर मौजूद सभी होटलों पर जाकर विशेष निगरानी करेंगे। इसके अलावा जगह-जगह सिविल ड्रेस में पुलिस मौजूद रहेगी। इंस्पेक्टर ने बताया कि मंगलवार रात से पुलिसकर्मियों चाैराहों आदि जगहों पर पुलिसकर्मी तैनात रहे।
विज्ञापन

आंवला में कोतवाल कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि कस्बा के रेस्टोरेंट, होटल और शराब ठेकों पर पुलिस की कड़ी निगरानी रहेगी। संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए कस्बे के बस स्टॉप, चौराहा, रामनगर रोड, बिसौली बस स्टैंड के पास चेकिंग अभियान चलाया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें